IPS कपल संकल्प शर्मा-शालिनी अग्निहोत्री से थर-थर कांपते हैं अपराधी, ट्रेनिंग में यूं शुरू हुई थी Love Story
Budaun ssp Sankalp Sharma and IPS Shalini Agnihotri Love Story बदायूं। यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद ट्रेनिंग के दौरान कई अफसर जोड़े दोस्त बनते हैं। ऐसे अफसरों की भी कमी नहीं, जिनकी दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल जाती है और फिर वे प्रेम विवाह (Love Marriage) कर हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाते हैं। ऐसी ही प्रेम कहानी IPS संकल्प शर्मा और IPS शालिनी अग्निहोत्री की है, जो सात साल चली।

बहुचर्चित बदायूं गैंगरेप व हत्या केस को लेकर में चर्चा में हैं संकल्प शर्मा
राजस्थान के रहने वाले आईपीएस संकल्प शर्मा यूपी के बदायूं में एसएसपी हैं जबकि हिमाचल प्रदेश की शालिनी अग्निहोत्री मंडी में बतौर एसपी कार्यरत है। आज हम संकल्प शर्मा और उनकी लव स्टोरी का जिक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि ये इन दिनों यूपी के बहुचर्चित बदायूं गैंगरेप व हत्या केस को लेकर में चर्चा हैं।

तेज एक्शन लेने के लिए जाने जाते हैं आईपीएस संकल्प शर्मा
संकल्प शर्मा 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं। संकल्प शर्मा ने बीटेक और एमटेक की पढ़ाई के बाद सिविल सर्विस की ओर रुझान किया। वह नोएडा, आजमगढ़ और बस्ती जैसे जिलों की भी कमान संभाल चुके हैं। वर्तमान में संकल्प शर्मा बदायूं जिले के एसएसपी हैं। संकल्प तेज एक्शन लेने के लिए भी जाने जाते हैं। बदायूं गैंगरेप मर्डर मामले में भी उन्होंने बिना देरी किए लापरवाह एसएचओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लिया है।

शालिनी अग्निहोत्री के नाम से थरथर कांपते हैं ड्रग माफिया
संकल्प शर्मा ने अपनी ही बैच की महिला आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री से शादी रचाई है। शानिली अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश कैडर की आईपीएस अफसर हैं। शालिनी अग्निहोत्री के नाम कई उपलब्धियां हैं। उन्होंने ट्रेनिंग (65वां बैच) में सर्वश्रेष्ठ ट्रेनी का खिताब अपने नाम कर लिया। वह सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर ट्रेनी अफसर घोषित की गईं। ट्रेनिंग के बाद उन्हें होम कैडर हिमाचल दे दिया गया। कुल्लू में उन्होंने एसपी का पदभार संभाला तो अपराधियों में दहशत हो गई। उन्होंने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया। दर्जनों को पकड़कर जेल पहुंचाया। शालिनी अग्निहोत्री के नाम से हिमाचल के ड्रग माफिया थरथर कांपते हैं। शालिनी जहां भी तैनात रहीं उन्होंने नशाखोरों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया है।












Click it and Unblock the Notifications