Budaun: फेसबुक पर पति ने डाली अपनी पत्नी की फोटो, लिखा- 'आज लगेगी बोली'
Budaun News: बदायूं जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की फोटो फेसबुद पर शेयर करते हुए लिखा आज बोली लगेगी और अब वह किसी और के साथ रहेगी। वहीं, जब अपने पति की इस करतूत के बारे में महिला को पता चला तो उसके होश उड़ गए।

Budaun News: खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से है। यहां एक पति की शर्मनाक करतूत सामने है, जिसको सुनकर हर कोई दंग रह गया। दरअसल, शख्स ने अपनी पत्नी की फोटो सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अपलोड कर दी। फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आज बोली लगेगी।' इस बात की खबर जब उसकी पति के भाई और मायके वालों को हुई तो उनके होश उड़ गए।
बता दें कि विवाहित महिला अपने मायके में रह रही है। जब उसे अपने पति की इस करतूत के बारे में पता चला तो उसके होश ही उड़ गए। पीड़ित महिला आनन-फानन में कोतवाली पहुंची और अपने पति समेत नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न, आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
यह मामला बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी एक युवती की शादी साल 2021 में कस्बे के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसको उत्पीड़ित कर रहे थे। उसको कई बार घर से निकाल भी देते थे।
इस बाबत दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इसी बीच युवती बीमार हो गई तो परिजनों ने उसके ससुरालीजनों को सूचना दी, लेकिन देखने कोई नहीं आया। युवती बरेली के एक निजी अस्पताल में कई दिन से भर्ती है।
Recommended Video

खबर के मुताबिक, महिला के पति ने अपनी फेसबुक आईडी पर उसकी कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इसकी आज बोली लगेगी। इस दौरान उसने पोस्ट में लिखा कि उसकी शादी जबरदस्ती उसके साथ कर दी गई, लेकिन अब वह किसी और के साथ रहेगी।
इस तरह की पोस्ट के बारे में जब शख्स की पत्नी को पता चला तो वह काफी आहत और दुखी हुई। इसके बाद उसने अपने पति समेत 9 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications