SDM के सामने केरोसिन छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, अधिकारी के अर्दली ने बमुश्किल बचाई जान
SDM ज्योति शर्मा डाॅक्टरों के साथ मीटिंग करने के पश्चात अपने कार्यलय से बाहर निकली कि अचानक दिनेश चंद्र यादव ने अपने ऊपर एक डिब्बे में भरा केरोसिन अपने ऊपर छिड़क लिया और आत्महत्या का प्रयास करने लगा।

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं की तहसील बिसौली में उस वक्त हडकंप मच गया जब SDM बिसौली ज्योति शर्मा स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टरों के साथ मीटिंग करने के पश्चात अपने कार्यलय से बाहर निकली और अपनी गाड़ी में बैठने ही जा रही थी कि अचानक पहले से वहां मौजूद युवक दिनेश चंद्र यादव पुत्र लालमन सिंह निवासी गांव दबतरा थाना बिसौली ने अपने ऊपर एक डिब्बे में भरा केरोसिन अपने ऊपर छिड़क लिया और आत्महत्या का प्रयास करने लगा। मौके पर मौजूद लोग व SDM के अर्दली ने बामुशिक्ल उसे रोका और उसकी जान बचाई।

एसडीएम के आदेश पर युवक को हिरासत में लिया गया
SDM ज्योति शर्मा के निर्देश पर आत्म-दाह करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर मामले से संबंधित छानबीन शुरू कर दी गई। वहीं एक पत्र के माध्यम से पता चला कि दिनेश नामक युवक पहले बदायूं जिला मुख्यालय पर DM मनोज कुमार से मिला। उनके अश्वाशन के बाद वह SDM बिसौली से मिलने पहुंचा और अपने ऊपर डीजल छिड़क कर आत्म-दाह का प्रयास करने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे उसे रोका, जिसके बाद उसने उक्त पत्र के माध्यम से क्षमा मांग ली है।'

Recommended Video

युवक ने लेखपाल पर लगाया आरोप
वही पीड़ित युवक ने बताया कि लेखपाल के द्वारा गलत पैमाइश की गई है। जिसकी शिकायत उसने बार-बार की, लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। वही मामले पर लेखपाल का कहना है कि युवक द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। ख़ैर इस मामले में कौन सही है और कौन गलत, यह जाँच पड़ताल के बाद साफ़ होगा। लेकिन फिलाहल SDM के सामने आत्मदाह के प्रयास के मामले से प्रशासनिक अमले में हडकंप मचा हुआ है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications