Badaun News: सरकारी आवास में लटकती मिली सिविल जज का लाश, ऑफिस नहीं पहुंचीं तो सहकर्मियों को हुआ शक
Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में सिविल जज की लाश शनिवार को सरकारी आवास में फंदे से लटकती मिली। बताया जा रहा है कि सिविल जज ने आत्महत्या किया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
इस बारे में एसएसपी आलोक प्रियदर्शी द्वारा बताया गया कि उनके कमरे से कुछ कागजात मिले हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, मूल रूप से मऊ जनपद की रहने वाली 29 वर्षीय ज्योत्सना राय बदायूं जनपद में जूनियर डिवीजन मुंशीप मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थीं। शनिवार को सुबह में ज्योत्सना अपने दफ्तर नहीं पहुंचीं थीं, जिसके चलते उनके सहकर्मियों ने उन्हें फोन करना शुरू किया।
ज्योत्सना का फोन नहीं उठा तो सहकर्मी उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। सरकारी आवास पर दरवाजा अंदर से बंद था और काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद सहकर्मियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश की।
कमरे में फंदे से लटकती हुई लाश मिलने के बाद पुलिस एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, डीएम मनोज कुमार, जिला जज भी पहुंच गए। मौके पर डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल किया। उसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।
यह भी बताया जा रहा है कि उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उन्होंने क्या लिखा है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ज्योत्सना राय की यह दूसरी पोस्टिंग थी। इसके पहले उनकी तैयारी अयोध्या जिले में थी।
पुलिस इस मामले को सुसाइड मान रही है और इस आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पंचनामा करने के बाद सिविल जज की लाश को पोस्टमाटर्म के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications