Badaun: सपा नेता सर्वेश यादव की दो करोड़ 45 लाख की संपत्ति सील, प्रशासन ने मकान पर लगाया ताला

Badaun News, बदायूं। खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से है, यहां समाजवादी पार्टी के नेता सर्वेश यादव पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने सर्वेश यादव की दो करोड़ों 45 लाख रुपए की चल व अचल संपत्ति को सील कर दिया। साथ ही मकान पर भी ताला लगा दिया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसीलसदर व बिल्सी तहसील प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में की है।

Badaun News: Administration sealed property worth 2 crore of SP leader Sarvesh Yadav

बता दें कि 19 नवंबर 2017 को हुई अंकुर चौहान नाम के एक व्यक्ति की हत्या में सपा नेता सर्वेश यादव, धीरू यादव, प्रेमसिंह का नाम शामिल था। इसी के चलते सर्वेश यादव पर अंकुर की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे लोगों की संपत्ति जिला प्रशासन के निर्देश पर कुर्की जा रही है। इसी के चलते सपा नेता सर्वेश यादव की भी चल व अचल संपत्ति आज सील की गई है।

तहसीलदार सिविल लाइंस पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को शहर के आवास विकास में स्थित सपा नेता सर्वेश यादव के घर पहुंचे। यहां तहसीलदार ने मकान को सील पर ताला लगा दिया। प्रशासनिक टीम ने सपा नेता के मकान और जमीन का करीब दो करोड़ 45 लाख रुपए की संपत्ति का आंकलन किया था। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+