भाजपा नेता ने राहुल गांधी को बताया- 'बाबर भक्त' और 'खिलजी के रिश्तेदार'
नई दिल्लीः राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में है। वजह से देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों के नेताओं के बयान। भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। भाजपा नेता ने राहुल गांधी को "बाबर भक्त" और "खिलजी के रिश्तेदार" कह दिया। इस बयान के बाद कांग्रेस ने भाजपा नेता पर पलटवार किया।

भाजपा नेता ने साधा निशाना
बुधवार की सुबह भाजपा नेता ने ट्वीट में लिखा,'' अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने के लिए राहुल गांधी ने ओवैसिस, जिलानिस से हाथ मिला लिया है। राहुल गांधी निश्चित रूप से एक "बाबर भक्त" और "खिलजी के रिश्तेदार" हैं। बाबर ने राम मंदिर को नष्ट कर दिया और खिलजी ने सोमनाथ को लूट लिया। नेहरू वंश दोनों इस्लामी आक्रमणकारियों के पक्ष मे!''

कांग्रेस ने किया पलटवार
जीवीएल नरसिम्हा राव के ट्वीट पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया कि बीजेपी नेताओं के प्रवक्ता के बयान को देखें तो उनके लिए सबसे अच्छी जगह पागलखाना हो चाहिए। भाजपा वालों को अपने दिमाग का इलाज करवाना चाहिए, जल्द ठीक हों।

मंदिर के मुद्दे पर चल रही है बहस
बता दें, कांग्रेस नेता और सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दलील दी है कि राम मंदिर मुद्दे की सुनवाई को साल 2019 के लोकसभा चुनाव तक टाल दिया जाए। उसके बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

अमित शाह ने पूछे सवाल
इस मुद्दे पर खुद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉफ्रेस की और राहुल गांधी से सवाल पूछे। अमित शाह ने राहुल गांधी से उनकी पार्टी के स्टैंड के बारे में पूछा। अमित शाह ने कहा कि भाजपा चाहती है कि इस मुद्दे पर जल्द सुनवाई हो कोर्ट का फैसला जल्द आए।












Click it and Unblock the Notifications