कार की छत पर खड़े होकर यूट्यूबर ने मनाया बर्थडे, वीडियो देख दिल्ली पुलिस ने दिया 'रिटर्न गिफ्ट'

Youtuber nabbed for birthday party: वायरल हो रहे क्लिप में यूट्यूबर प्रिंस अपने दोस्तों के साथ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पार्टी करते दिख रहे हैं। अब इस मामले में पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है।

Credit: ANI

Police arrest Youtuber: बीते दिनों गुरुग्राम में एक यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी का वीडियो वायरल होने के बाद अब दिल्ली के एक यूट्यूबर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो खुलेआम सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वीडियो बनाने का है। कार की छत से दोस्तों के साथ पार्टी करने का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और यूट्यूबर प्रिंस के खिलाफ एक्शन लिया।

बीच सड़क पर दोस्तों संग मचाया हुड़दंग
चलती कार में बीच सड़क पर दोस्तों के साथ यूट्यूबर प्रिंस ने ऐसा हुड़दंग मचाया कि पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस अपने दोस्तों के साथ कार की छत पर बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। मामला NH-24 का है, जहां ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं।

Credit: ANI/ Twitter

पुलिस ने यू्ट्यूबर को किया गिरफ्तार
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में यूट्यूबर प्रिंस को अरेस्ट कर लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, उसका नाम प्रिंस दीक्षित है। पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि ये वीडियो 16 नवंबर 2022 का है, जो उसने अपने जन्मदिन पर बनाया था।

पिछले साल का है ये वीडियो
प्रिंस ने पुलिस को बताया कि नवंबर 16 तारीख को पिछले साल ये वीडियो शूट किया गया था। ये उन्होंने अपने जन्मदिन पर कार की छत पर खड़े होकर एनएच 24 से शकरपुर जाते समय शूट किया था। फिलहाल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रिंस के यूट्यूब फॉलोअर्स से भी इस तरह की हरकत ना करने की अपील की है।

गुरुग्राम का वीडियो भी हुआ था वायरल
प्रिंस के अलावा दिल्ली पुलिस को उनके दोस्तों की भी तलाश है, जो सरेआम प्रिंस के साथ सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे। बता दें कि इससे पहले गुरुग्राम का एक मामला खूब सुर्खियों में रहा था, जिसमें दिल्ली के यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी और उनके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ लकी का एक वीडियो भी जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था, जिसमें ये लोग चलती गाड़ी से नकली नोट सड़क पर फेंक रहे थे।

बेव सीरीज के सीन को कर रहे थे कॉपी
इन दोनों को ही पुलिस ने ऐसी हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार कर दिया था। दरअसल, ये दोनों ही लोग गोल्फ कोर्स रोड पर चलती कार में से एक वेब स्टोरी के सीन को रीक्रिएट कर रहे थे। ये लोग शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी के सीन को कॉपी करने की कोशिश कर रहे थे। इस सीरीज में शाहिद का दोस्त बीच सड़क पर नकली नोट उड़ाता है, जिसे बटोरने में भीड़ जुट जाती है और उसका दोस्त पुलिस से बचकर निकल भागता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+