बिरयानी ने बचाई युवक की जान, आत्महत्या के इरादे से पुल पर चढ़ा, पुलिस ने किया वादा तो नीचे उतरा
हाल ही में एक शख्स आत्महत्या करने के उद्देश्य से पुल पर चढ़ गया। शख्स को पुल पर चढ़ा देख लोगों की हालत खराब हो गई। कुछ देर के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। लोगों और पुलिस के कई समझाने बुझाने के बाद भी शख्स नीचे उतरने को तैयार ही नहीं था। हालांकि, फिर पुलिस ने शख्स को कुछ ऐसा ऑफर दिया कि वो तुरंत नीचे उतर आया।
मामला है कोलकाता का, जहां आत्महत्या करने के इरादे से शख्स पुल पर जा चढ़ा। शख्स के ऐसा करने की वजह से कोलकाता की सड़कों पर लगभग आधे घंटे तक यातायात भी बाधित रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शख्स को नौकरी और बिरयानी के पैकेट का लालच देने के बाद नीचे उतारा।

बताते चलें कि इस शख्स की पहचान 40 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। ये अपनी पत्नी से अलग होने और कुछ फाइनेंशियल परेशानियों के चलते डिप्रेशन से जूझ रहा था। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि वो अपनी बेटी को दोपहर के वक्त दुपहिया वाहन पर साइंस सिटी लेकर जा रहा था।
इसके बाद वो अचानक पुल के पास रुका और बेटी को बताया कि उसका मोबाइल फोन अचानक सड़क पर कहीं गिर गया है। और वो उसे ढूंढने की कोशिश कर हा है। बेटी को सड़क पर खड़ा छोड़ वो पुल पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा।












Click it and Unblock the Notifications