14 शेरनियों ने किया हमला, तो गजराज ने दिखा दी ताकत, अब वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यंग हाथी 14 शेरनियों का मुकाबला करता दिख रहा है। पहले तो इन शेरनियों ने इस हाथी को गिराने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब इसके बाद हाथी ने अपनी ताकत दिखाई, तो सबको पीछे हटना पड़ा।

14 Lioness Attack Elephant: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। शायद ही जंगल में कोई ऐसा जानवर होगा, जिसका शिकार शेर ना कर पाए। बड़े जानवरों की बात करें, तो भले ही अकेला शेर कुछ ना कर पाए लेकिन झुंड के साथ शेर और भी ताकतवर हो जाता है। बावजूद इसके, एक ऐसा जानवर है, जिसका शेर कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता। जी हां! ये जानवर है हाथी। हाथी एक ऐसा जानवर है, जिसका शेर शिकार करना भी चाहे, तो भी नहीं कर सकता। इसके पीछे का कारण एक तो हाथी का बड़ा साइज है और दूसरा हाथी की मोटी और मजबूत चमड़ी। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नहीं दो नहीं बल्कि 14 शेरनियां हाथी को मारने की पूरी कोशिश कर रही हैं। लेकिन शिकार ठहरा गजराज, जिसने चुटकियों में शेरनियों के झुंड को हताश कर दिया और सब की सब जंग के मैदान को छोड़कर भाग गईं।

हाथी का शिकार करने पहुंची शेरनियां

हाथी का शिकार करने पहुंची शेरनियां

wildtrails.in ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरिनियां हाथी का शिकार करने पहुंची हैं। वे हाथी पर झपट्टा मारती हैं। लेकिन हाथी ने भी अपनी ताकत दिखा दी। यंग हाथी ने पूरी ताकत के साथ शेरनियों को पछाड़ दिया।

वायरल हो रहा ये वीडियो

घटना जिम्बाब्वे के दक्षिण लुआंगवा नेशनल पार्क की है, जिसमें एक यंग हाथी 14 शेरनियों का मुकाबला करता दिख रहा है। पहले तो इन शेरनियों ने इस हाथी को गिराने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब इसके बाद हाथी ने अपनी ताकत दिखाई, तो सबको पीछे हटना पड़ा। लोगों ने इस हाथी को हरकुलिस नाम दिया है।

पहले लगा हाथी की मौत निश्चित है फिर...

पहले लगा हाथी की मौत निश्चित है फिर...

वायरल हो रहे वीडियो को जंगल पहुंचे कुछ पर्यटकों ने कैप्चर किया। जब उन्होंने देखा कि इतनी सारी शेरनियां हाथी का शिकार करने के लिए दौड़ पड़ी हैं, तो उन्होंने इस सीन को फिल्माना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को तो लगा कि हाथी की मौत निश्चित ही है। जब इतनी सारी शेरनियां उसे मारने आएंगी, तो हाथी बेचारा अकेला क्या ही कर लेगा। लेकिन शायद इन लोगों को हाथी की ताकत का अंदाजा नहीं था।

शेरनियों के पीछे दौड़ा हाथी

शेरनियों के पीछे दौड़ा हाथी

हाथी पलटता है और अटैक करने के लिए उल्टे शेरनियों के पीछे दौड़ने लगता है। फिर भी शेरनियां इतनी आसानी से उसका पीछा नहीं छोड़तीं। वे उसे नीचे गिराने की पूरी कोशिश में लगी रहती हैं। फिर गजराज अपनी पूरी ताकत के साथ शेरनियों को पछाड़ देता है। और शेरनियों की एक नहीं चलती।

गजराज ने पलटा पूरा गेम

गजराज ने पलटा पूरा गेम

ये वीडियो जो भी देख रहा है, काफी हैरान हो रहा है। एक शख्स ने लिखा कि हाथी ही जंगल का असली राजा है, तो एक ने लिखा कि हाथी ने आखिरकार अपनी असली ताकत दिखा ही दी। वीडियो देखकर टूरिस्ट ही नहीं, बल्कि विशेषज्ञ भी हैरानी जता रहे हैं।

हाथी की ताकत देखकर हर कोई हैरान

हाथी की ताकत देखकर हर कोई हैरान

वीडियो की शुरुआत में देखकर ऐसा ही लग रहा है कि ये शेरनियां अब हाथी को किसी भी कीमत पर जिंदी नहीं छोड़ेंगी। लेकिन हाथी की ताकत का अंदाजा पहले लग ही नहीं पाता। फिर जैसे जैसे वीडियो आगे बढ़ने लगता है, हाथी पूरा गेम ही पलट देता है। हाथी ने अपनी जो ताकत दिखाई, उसे देखकर हर कोई हैरान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+