ये है दिल्ली मेट्रो! अजीबोगरीब रील्स के लिए बदनाम मेट्रो में शख्स ने गाया 'श्री गणेशा देवा', देखते रह गए लोग
Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो पिछले लंबे समय से लोगों की अजीबोगरीब हरकतों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कभी बिकिनी पहनकर आई लड़की तो कभी अजीबोगरीब डांस करते लोग... मेट्रो रील्स का अड्डा बना हुआ है। लेकिन हालिया वीडियो ने लोगों को मेट्रो की तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिन बन जाएगा।
एक युवा लड़के ने देवा श्री गणेशा गाने को मेट्रो में ऐसा सुर लगाकर गाया कि आसपास के लोग खड़े होकर सुर में सुर मिलाते दिखे। लड़के की परफॉर्मेंस देखने के बाद आप भी उसके टैलेंट की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अग्निपथ' के चार्टबस्टर गाने के युवा वर्जन ने इंटरनेट पर धूम मचाकर रख दी है। एक यूजर ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि आपने जो कुछ भी सुना (दिल्ली मेट्रो के बारे में) वो सच नहीं है। ये है दिल्ली मेट्रो।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक खूबसूरत गाना गा रहा है जबकि दूसरा युवक गिटार बजा रहा है। जल्द ही गाना सुनने के बाद उनके साथ अन्य यात्री भी शामिल हो जाते हैं, जो युवाओं के साथ गाना गाने लगते हैं। साथ में सफर कर रहे अन्य लोग उनकी परफॉर्मेंस से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत अपना फोन निकाला और रिकॉर्डिंग शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications