दुनिया के सबसे उम्रदराज शख्स का हुआ निधन, 18वीं सदी में पैदा हुए थे 'जोस'
Oldest man: हाल ही में दुनिया के सबसे बुजुर्ग माने जाने वाले शख्स के निधन की खबर सामने आई है। जोस पॉलिनो गोम्स नाम के शख्स का निधन 127 साल की उम्र में हुआ। रिपोर्टों के अनुसार, इतनी उम्र होने के बावजूद भी गोम्स काफी फिट थे।
बताया जा रहा है कि गोम्स इतने फिट थे कि चार साल पहले तक भी घुड़सवारी करते थै। उनके निधन के बाद रजिस्ट्री ऑफिस से गोम्स का मैरिज सर्टिफिकेट मिला है, जिसके अनुसार, उनका जन्म 4 अगस्त साल 1895 को हुआ था।

महारानी विक्टोरिया की मौत से पहले हुए पैदा
माना जाता है कि उनका जन्म 1900 से भी पहले हुआ था। इसका ये मतलब हुआ कि वे दोनों विश्व युद्धों और तीन वैश्विक महामारियों में भी जीवित रहे। इसके साथ ही उनका जन्म महारानी विक्टोरिया की मौत से भी पहले हुआ था। जोस के परिवार में उनके सात बच्चे, 25 पोते-पोतियां, 42 परपोते और 11 परपोते-पोतियां छोड़ गए हैं।
अब कौन है उम्रदराज इंसान?
दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स की मौत के बाद अब दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान की लिस्ट में स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा का नाम जुड़ चुका है। मोरेरा की उम्र 115 साल है। गोम्स के कानूनी सलाहकार विलियन जोस रोड्रिग्स डी सूजा ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि उनका जन्म असल में 1900 साल भी पहले हुआ था।
कैसे मिला सबसे उम्रदराज होने का सबूत?
ऐसे कई मामले होते हैं, जिनमें किसी इंसान की उम्र बेहद ज्यादा बताई जाती है। ताकि उसे दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स का दर्जा मिल सके। लेकिन जोस के मामले मे सारे दस्तावेज चेक किए गए, जिसके बाद पता चलता है कि वाकई उनका जन्म 1900 से भी पहले हुआ था। 98 साल की एक महिला ने बताया कि वो जोस को तबसे जानती हैं, जब वे बच्चे थे।
क्या बोली पोती?
वहीं शख्स की पोती ने बताया कि उनके दादा बेहद दयालु थे। उन्होंने कई तरह के जानवरों को भी पाला हुआ था, जिनमें कुत्ते और मुर्गियां भी शामिल थे। वहीं उनकी परपोती ने बताया कि चार साल पहले तक वे घुड़सवारी भी किया करते थे। लेकिन पिछले एक महीने से वो बिस्तर पर थे। उन्होंने अपनी कई यादों को पीछे छोड़ा हुआ है। उनकी मौत ऑर्गन फेलियर से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications