VIDEO: स्विमिंग पूल में तैर रहा था दुनिया का सबसे जहरीला सांप, स्नेक कैचर्स भी देख हुए हैरान

नई दिल्ली। सांप (Snake) दुनिया के हर कोने में पाए जाते हैं, यह बहुत जहरीले जीव होते हैं। अगर कभी आपका इनसे सामना हो जाए तो भलाई वहां से चुपचाप खिसकने में ही है। लेकिन क्या हो अरग दुनिया का सबसे जहरीला सांप (world most poisonous snake) अपने घर में घुसजाए? ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रेलिया (australia) जहां एक परिवार ने अपने घर के स्विमिंग पूल में दुनिया के सबसे खतरनाक सापों में से एक को देखा। सांप को पानी में तैरता देख वह सभी डर गए। स्विमिंग पूल (swimming pool) में डुबकी लगाते सांप का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्विमिंग पूल में डुबकी लगाने आया सांप

स्विमिंग पूल में डुबकी लगाने आया सांप

मामला दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड (Adelaide) में मैरिनो उपनगर का है, जहां घर के एक स्विमिंग पूल में खतरनाक और जहरीले सांप को तैरते देखा गया। हालांकि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, उसे सही समय पर घर के सदस्यों द्वारा देख लिया गया। परिवार वालों ने स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते सांप का वीडियो भी अपने फोन में शूट किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्नेक कैचर्स की मदद से पूल से निकला सांप

स्नेक कैचर्स की मदद से पूल से निकला सांप

वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब तीन फीट लंबा पूर्वी भूरे रंग का सांप स्विमिंग पूल के ही एक हिस्से में तैर रहा है। सांप को देखने पर लगता है कि वह भी पूल से बाहर निकलने के लिए बेचैन है और रास्ता खोज रहा है। हालांकि सांप को देखते हुए परिवार ने पेशेवर रूप से प्रशिक्षित सांप पकड़ने वालों से संपर्क किया जिसके बाद पूल से उसे बाहर निकाला गया। सांप के वीडियो को स्नेक कैचर्स एडिलेड (Snake Catchers Adelaide) ने फेसबुक पर शेयर किया है।

गर्मी से बचने के लिए पानी में आया था सांप

गर्मी से बचने के लिए पानी में आया था सांप

वीडियो के साथ स्नेक कैचर्स ने कैप्शन में लिखा, 'पूर्वी भूरे रंग का यह खूबसूरत सांप को आज मैरिनो की गर्मी से बचने के लिए अच्छी जगह मिल गई। ठंगा होने के लिए सांप ने पूल में डुबकी लगाई। हालांकि ये बहुत से खौफनाक था कि यह सांप एक परिवार के पूल में देखा गया।' सांप के वायरल इस वीडियो पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'नजर रखो, गर्मी में यह कहीं भी दिखाई दे जाते हैं।'

Video देखने के लिए यहां करें क्लिक

यह भी पढ़ें: पानी में हुई सांप से जंग, किंग Cobra ने एक्सपर्ट पर किया जानलेवा अटैक, देखें रोंगटे खड़े कर देना वाला VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+