पानी में हुई सांप से जंग, किंग Cobra ने एक्सपर्ट पर किया जानलेवा अटैक, देखें रोंगटे खड़े कर देना वाला VIDEO

नई दिल्ली। नागराज यानि किंग कोबरा (King cobra) संसार का सबसे लम्बा विषधर सर्प है। कर्नाटक (Karnataka) में एक कोबरा (Cobra) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। , जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये वीडियो एक किंग कोबरा सांप और उसे पकड़ने आए एक शख्स का है। एक शख्स नदी में किंग कोबरा को पकड़ने उतरा था।

Recommended Video

    Viral Video: Karnataka में Cobra Snake पकड़ रहा था शख्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा | वनइंडिया हिंदी
    किंग कोबरा ने सांपों के एक्सपर्ट पर किया जानलेवा अटैक

    किंग कोबरा ने सांपों के एक्सपर्ट पर किया जानलेवा अटैक

    कर्नाटक के शिवमोगा में सांपों का एक्सपर्ट घने जंगल में स्थित एक नदी के किनारे पड़े कटे पेड़ पर चढ़ा कोबरा को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। दरअसल नदी में ही कोबरा छिपा हुआ था। वह स्नैक कैचर रॉड की मदद से सांप को पेड़ से बाहर निकाल रहा था। सांप का पिछला हिस्सा बाहर आता है। तो विशेषज्ञ का सह कर्मी वहां जाकर उसे पीछे से पकड़ लेता है। लेकिन कोबरा काफी बड़ा था, अचानक से सांप ही शख्स पर अटैक कर देता है। कोबरा का अटैक इतना तेज था कि एक्सपर्ट को संभलने का मौका ही नहीं मिलता है।

    2 लोगों ने लगा दी जान की बाजी

    2 लोगों ने लगा दी जान की बाजी

    सांपों का एक्सपर्ट डर के मारे पानी में भी गिर जाता है। बड़े साइज का किंग कोबरा शख्स को कई बार काटने की कोशिश करता है। बुरी तरह से घबराया शख्स खुद को बचाने की हर संभव कोशिश करता है। इस दौरान कोबरा उसके शरीर तक अपनी पहुंच बनाता है और उसे डसने का प्रयास करता है, फिर हिम्मत दिखाकर शख्स उसका सिर दबोच लेता है। और उस शख्स का सहकर्मी कोबरा के पिछले हिस्सा को दबा लेता है।

    देखें ये दिल दहला देने वाला वीडियो

    इस वीडियो को देखने वाले लोग कमेंट कर अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। कोई कह रहा है क्या इस शख्स को मरने का ज्यादा शौक है, तो किसी का कहना है कि ये कोई मामूली सांप नहीं बल्कि किंग कोबरा है, इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। एएनआई ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है, जिसको अब तक 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 300 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+