ये है दुनिया की सबसे भारी Strawberry, गिनीज बुक वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में शामिल, आईफोन से भी ज्यादा है वजनी
नई दिल्ली। इज़राइल में उगाए गए 289 ग्राम वजन के एक विशाल स्ट्रॉबेरी ने दुनिया का सबसे भारी स्ट्रॉबेरी होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। Ariel Chahi ने 18 सेंटीमीटर लंबी, 4 सेंटीमीटर मोटी और 34 सेंटीमीटर की परिधि वाली स्ट्रॉबेरी को उगाया है। यह स्ट्रॉबेरी इलान किस्म की है। इजराइल के कदीमा-जोरान में स्थित एरियल की फैमिली बिजनेस स्ट्रॉबेरी इन द फील्ड" द्वारा उगाया गया था।

आईफोन से ज्यादा है भारी
गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंस्टाग्राम पेज पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें स्ट्रॉबेरी को तौलते हुए दिखा गया है। हालांकि स्ट्रॉबेरी का वजन तौलने से पूर्व एक आईफोन का वजन किया गया था, जिसका वजन 194 ग्राम था, उसके बाद स्ट्रॉबेरी को तौला गया। वजन करने पर पता चला कि स्ट्रॉबेरी का वजन आईफोन से ज्यादा है।

वायरल हुआ स्ट्रॉबेरी का वीडियो
जैसे ही इस भारी-भरकम स्ट्रॉबेरी का वीडियो अपलोड किया गया, वैसे ही वायरल हो गया। केवल 12 घंटे में 12 हजार से ज्यादा वीडियो को लाइक्स मिले हैं। एरियल और उसके भाई करीब चालीस साल से फल उगा रहे हैं लेकिन उन्होंने इससे पहले इतनी बड़ी स्ट्रॉबेरी नहीं देखी थी।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ शामिल
इसके बाद उन्होंने गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में चेक किया और गिनीज़ की वेबसाइट पर क्लेम डाला। अगले ही दिन गिनीज़ से एक अधिकारी ने आकर फल का वज़न किया।

साल 2015 में 250 ग्राम का सबसे ज्यादा भारी था स्ट्रॉबेरी
आपको बता दें कि साल 2015 में दुनिया की सबसे भारी स्ट्रॉबेरी का रिकॉर्ड बना था, जिसका वजन 250 ग्राम था, इसे जापान के कोजी नाकाओ द्वारा उगाया गया था। जापानी किस्म की इस स्ट्रॉबेरी को अमाउ कहा जाता है। लेकि इजराइली स्ट्रॉबेरी उससे कहीं ज्यादा वजनदार निकला।












Click it and Unblock the Notifications