दुनिया की पहली व्हीलचेयर मॉडल, जिसकी खूबसूरती के हैं सब दीवाने

नई दिल्ली। फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री सेक्टर खूबसूरत लोगों की कमी नहीं है। यहां रोजाना सैकड़ों की तादात में लोग अपना करियन बनाने के लिए आते हैं, लेकिन हर कोई इस फिल्ड में टिक नहीं पाता। यहां बनें रहने के लिए मॉडल्स को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन इस चुनौतीपूर्ण इंडस्ट्री में एक मॉडल ऐसी भी हैं, जिनकी खूबसूरती ही उनकी ताकत नहीं बल्कि उनका जज्बा, उनकी हिम्मत और खुद से प्यार ने उन्हें एक सुपरमॉडल बना दिया है। उन्होंने अपनी हिम्मत से अपनी विकलांगता तक को पछाड़ दिया और आज दुनिया की पहली व्हीलचेयर मॉडल बन गई है।

 दुनिया की पहली व्हीलचेयर मॉडल

दुनिया की पहली व्हीलचेयर मॉडल

हम बात कर रहे हैं अलेक्‍सजेंड्रा कुतास की। यूक्रेन की सुपरमॉडल अलेक्‍सजेंड्रा विकलांग है। वो व्‍हीलचेयर पर निर्भर हैं, लेकिन वो दुनिया की पहली ऐसी मॉडल हैं, जो व्हीवचेयर के साथ रैंपवॉक करती हैं।

 खूबसूरती के हैं सब दीवाने

खूबसूरती के हैं सब दीवाने

23 साल की अलेक्‍सजेंड्रा भले ही व्हीलचेयर पर हो, लेकिन उनकी खूबसूरती, उनके लुक्‍स इतने अच्‍छे हैं कि उन्हें देखने वाला बस उन्हें देखता ही रह जाता है। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने है। वो कहती हैं कि वे आज तक कभी नहीं चलीं हैं, लेकिन उनका सपना है कि वो एक बार चलकर देखें कि इसका एहसास कैसा होता है।

 इंडियन रनवे वीक 2017 में लिया हिस्सा

इंडियन रनवे वीक 2017 में लिया हिस्सा

हाल ही में अलेक्‍सजेंड्रा ने इंडियन रनवे वीक 2017 में हिस्सा लिया और जब वो रैंप पर उतरीं तो लोग उन्‍हें ही देखते रह गए। उनके आत्मविश्वास को देखकर बड़ी-बड़ी मॉडल्स भी हैरान रह जाती है। उनके कॉन्‍फीडेंस और ग्रेस के सब कायल हो गए।

 स्‍पाइनल कोर्ड इंजरी से पीड़ित हैं

स्‍पाइनल कोर्ड इंजरी से पीड़ित हैं

अलेक्‍सजेंड्रा को जन्‍म से ही स्‍पाइनल कोर्ड इंजरी है, जिसकी वजह से उनके कमर के नीचे का हिस्‍सा लकवाग्रस्‍त है और वो चल नहीं पाई, लेकिन वो चाहती हैं कि फैशन इंडस्ट्री में विकलांग लोगों के लिए जगह बनें और इसी लिए उन्होंने अपने लिए मॉडलिंग सेक्टर को चुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+