साड़ी के नीचे चोरी का सामान छुपाकर दुकानदार को लगाया लाखों का चूना, Video वायरल
शातिर महिलाओं के इस गिरोह से जरा बच के...अपनी साड़ी के नीचे छुपाकर उड़ा ले जाती है लाखों का सामान, किसी को कानों-कान खबर तक नहीं होती।
नई दिल्ली। आम तौर पर लोग महिलाओं को संदेश की नजर से नहीं देखते है। उनके ऊपर लोगों को जल्दी शक नहीं होता, लेकिन औरतों की जो तस्वीर हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखने के बाद आप यकीन नहीं कर पाएंगे। कपड़े की दुकान में महिलाओं की इस शातिर करतूत को देखकर आप दंग रह जाएंगे। जिस तरीके से महिलाओं ने दुकानदार को लाखों का चूना लगाया उसे देखकर कोई भी शक नहीं कर पाएगा कि महिलाएं इतनी शातिर कैसे हो सकती है।

वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन एक बार फिर से इन शातिर महिलाओं की चोरी का तरीका वायरल हो गया है। कपड़े के दुकान में महिलाओं के समूह ने इतनी सफाई से दुकानदार को चूना लगाया कि किसी को खबर तक नहीं हुई, लेकिन उनकी ये करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान में लगे दी सीटीवीवी में कैद हुए इस वीडियो को देखकर कोई भी दंग रह जाए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये तीन महिलाओं का ग्रुप दुकान में कपड़े खरीदने के मकसद से दाखिल होता है और कपड़े खरीदने के बहाने लाखों का समाना लेकर चपत हो जाता है। समूह की दो महिलाएं बारी-बारी से अपने साड़ी के नीचे नए कपड़ों का बंडल डाल लेती है और दुकानदार को झांसा देकर वहां से निकल जाती है। काउंटर पर खड़ी महिला तो इस बात का अंदाजा नहीं लग पाता है कि तीनों महि लाओं ने उसे लाखों का चूना लगा दिया है। आप भी देखिए इस शातिर चोरनियों का ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications