महिला की बांहों में डॉगी ने तोड़ा दम, ट्रिब्यूट देने के लिए अपनाया ये खास तरीका, Video Viral

एक महिला ने अपने प्यारे डॉगी के जाने के बाद उसे ट्रिब्यूट देने के लिए बहुत ही सुंदर तरीका अपनाया। महिला ने पिटबुल की याद में एक टैटू बनावाया, जो दिखने में थोड़ा अलग सा है और खूब वायरल हो रहा है।

Women Sweet Tattoo Tribute: पालतू कुत्ता परिवार के सदस्य की तरह होता है। ऐसे में अगर किसी के पालतू डॉगी को कुछ हो जाए, या वो छोड़कर चला जाए, तो ये गम बर्दाश्त के बाहर होता है। एक महिला का हाल भी बेहाल हो गया था, जब उसने अपने पालतू कुत्ते को खो दिया। महिला की जिंदगी ही मानो तबाह सी हो गई थी। लेकिन अपने प्यारे पेट को ट्रिब्यूट देने के लिए महिला ने जो तरीका खोजा, उसके बारे में जानकर आपकी भी आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे।

बुरी तरह से टूटी महिला

बुरी तरह से टूटी महिला

पालतू कुत्ते को खोना कितना भयानक हो सकता है, ये पेट लवर्स बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। लोग पेट डॉग्स को अपने परिवार के सदस्यों से कम नहीं मानते। उनके साथ हर पल समय बिताते हैं। ऐसे में अचानक आपका चहेता पेट आपको छोड़कर चला जाए, तो वो गम बर्दाश्त के भी बाहर होता है। ऐसा ही एक महिला के साथ भी हुआ। डॉगी के जाने के बाद महिला बुरी तरह से टूट चुकी थीं।

खास तरह से दिया ट्रिब्यूट

खास तरह से दिया ट्रिब्यूट

लेकिन फिर महिला ने अपने प्यारे पेट को ट्रिब्यूट देने के लिए बहुत ही सुंदर तरीका अपनाया। महिला ने अपने पेट पिटबुल की याद में एक टैटू बनावाया, जो दिखने में थोड़ा अलग सा है। महिला के टैटू की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। महिला का टैटू देखकर लोग न सिर्फ भावुक हो रहे हैं, बल्कि महिला से इसे समझना भी चाह रहे हैं।

महिला ने शेयर किया वीडियो

महिला ने शेयर किया वीडियो

टिकटॉक पर @garbage.bird नाम के अकाउंट पर अन्ना नाम की इस महिला ने वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने पिटबुल को ट्रिब्यूट देने के लिए बनाया गया वीडियो शेयर किया है। लोगों ने पूछा कि महिला ने दोनों कानों पर अलग-अलग कान क्यों बना रखे हैं? दोनों एक जैसे क्यों नहीं हैं?

महिला ने शेयर की डॉग की तस्वीर

महिला ने शेयर की डॉग की तस्वीर

वीडियो की शुरुआत में अन्ना ने अपने चेहरे के दोनों साइड्स को भी दिखाया है। एक तस्वीर में नीचे की तरफ एरो बनाया हुआ है, वहीं दूसरी तस्वीर में यानी कि दूसरे कान पर उल्टी दिशा वाला एरो दिख रहा है। इसके बाद फैंस की कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए महिला ने अपने डॉगी की तस्वीर को भी शेयर किया, जिसके कान एक जैसे नहीं थे। पर ये बहुत ही प्यारे थे।

भावुक हो रहे महिला के फैंस

भावुक हो रहे महिला के फैंस

देखते ही देखते अन्ना का ये भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। लोग इस तस्वीर पर खूब लाइक्स और कमेंट्स करने लगे। लोग अन्ना को दिलासा भी देने लगे। एक यूजर ने कहा कि एक समय ये बहुत ही दुखी कर देने वाला है, लेकिन साथ ही ये काफी प्यारा भी है।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

एक शख्स ने कमेंट किया कि आपका लॉस बेहद दुखद है। इसके लिए खेद है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि आपके पेट की आत्मा को कितनी प्यारी श्रद्धांजलि। एक ने इसे बहुत ही ज्यादा सुंदर बताया। एक यूजर ने तो ये तक कहा कि अन्ना का वीडियो देखकर उसे रोना आ रहा है और वो आंसू बहा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+