फ्लाइट में भी महिलाएं नहीं सुरक्षित! शख्स ने मां-बेटी के साथ की छेड़खानी, अटेंडेंट ने भी नहीं की मदद
डेल्टा एयरलाइन्स के विमान में एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। फ्लाइट में नशे में धुत एक व्यक्ति ने 16 साल की लड़की और उसकी मां के साथ छेड़खानी की।
मदद के लिए जब फ्लाइट अटेंडेंट से अपील की तो उन्होंने अनसुना कर दिया। आरोप है कि व्यक्ति बहुत अधिक शराब पी रखी थी, इसके बाद भी फ्लाइट अटेंडेंट उन्हें शराब परोस रही थी।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क में दायर मुकदमे में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फ्लाइट अटेंडेंट ने जरा भी मदद नहीं की। इतना ही नहीं नशे में धुत व्यक्ति को फिर भी शराब परोसना जारी रखा। एयरलाइन ने यौन उत्पीड़न के बारे में अधिकारियों को सचेत किए बिना ही एथेंस में नशे में धुत व्यक्ति को विमान से बाहर निकलने की अनुमति भी दे दी।
न्यूयॉर्क से एथेंस की नौ घंटे लंबी उड़ान के दौरान व्यक्ति ने 10 वोडका और एक ग्लास वाइन पिया। नशे में धुत व्यक्ति पीड़िता के बगल में बैठा था और उसने कथित तौर पर 16 वर्षीय लड़के के साथ बातचीत करने का प्रयास किया। रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही लड़की ने उसे नजरअंदाज किया, वह शख्स उसके प्रति आक्रामक हो गया और चिल्लाने लगा। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उस व्यक्ति ने लड़की से उसके पते सहित व्यक्तिगत जानकारी मांगी और "अश्लील इशारे" किए।
जब लड़की की मां ने हस्तक्षेप किया और उन्हें बताया कि उनकी बेटी अभी भी हाई स्कूल में नाबालिग है। लेकिन उसने इस बात को भी नजर अंदाज कर दिया। बेरहमी से उनकी याचिका को नजरअंदाज कर दिया। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, वह लड़की के पास भी पहुंचा और उसे उसकी मां की बांह पर खींच लिया।












Click it and Unblock the Notifications