फीस देने के लिए नहीं थे पैसे, तो महिला ने एक महीने तक वकील से प्यार का किया नाटक, खुद किया हैरानी भरा खुलासा

एक महिला को जब कानूनी सलाह में मदद की जरूरत पड़ी और उसके पास फीस देने के लिए पैसे नहीं थे तो महिला ने वकील के साथ प्यार का झूठा नाटक किया।

कहते हैं प्यार में इंसान किसी भी हद तक जा सकता है। वो ना तो उम्र की सीमा देखता है, ना ही उसे मजहब की चिंता होती है। प्यार तो सिर्फ प्यार होता है। लेकिन प्यार के अलावा कोई और चीज भी है, जिसके लिए भी इंसान किसी भी हद तक जा सकता है। वैसे तो हर बार और हर इंसान पर ये बात लागू नहीं होती, लेकिन फिर भी कई दफा ऐसे किस्से सुनने को मिल ही जाते हैं, जहां पर किसी शख्स ने पैसों के लिए सारी हदें पार कर दी हों। ऐसा ही कुछ एक लड़की ने भी किया। इस लड़की की कहानी में प्यार और पैसा.. दोनों ही शामिल हैं। लेकिन अपने मतलब के लिए इसने जो किया, वो काफी हैरान कर देने वाला है। लड़की ने जो किया, उसके बारे में जानकर आप भी एक बार को हैरान रह जाएंगे। हालांकि, महिला ने ये कदम पैसों के अभाव में उठाया, जिसपर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पैसों की जरूरत या लालच?

पैसों की जरूरत या लालच?

कहते हैं किसी की भावनाओं के साथ खेलना उतना ही बुरा होता है, जितना कि किसी की जान ले लेना। लेकिन शायद इस लड़की के लिए इन सबसे ऊपर उसकी पैसों की जरूरत या फिर लालच था। अपना मतलब निकालने के लिए इस लड़की ने जो भी किया, उसके बारे में जानकर किसी को यकीन नहीं हो रहा है और लोग उसे काफी कुछ कह भी रहे हैं।

लड़की को पड़ी मदद की जरूरत

लड़की को पड़ी मदद की जरूरत

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक जीना पेनेलोप नाम की इस लड़की को जब कानूनी सलाह की जरूरत पड़ी, तो उसे एक तरकीब सूझी। आमतौर पर जब भी किसी को कानूनी सलाह की जरूरत पड़ती है तो वो वकील ढूंढता है और फिर उसकी फीस देनी होती है। लेकिन लड़की ने यहां वकील तो ढूंढा लेकिन कुछ ऐसा किया, जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

वकील को किया डेट

वकील को किया डेट

लड़की ने वकील ढूंढकर कानूनी सलाह लेने के लिए उसे डेट करने का मन बनाया। वो मामले अपने हाथों में लेना चाहती थी। लेकिन ये सब सिर्फ सुनने जितना आसान नहीं था। जीना ने वकील ढूंढने के लिए लिंकड्इन का सहारा लिया।

महिला ने खुद किया खुलासा

महिला ने खुद किया खुलासा

महिला ने टिकटॉक क्लिप में खुद इस बात का खुलासा किया है और उसके क्लिप को 1.4 मिलियन बार देखा भी जा चुका है। महिला ने खुद बताया कि मुझे कुछ साल पहले लीगल एडवाइज की जरूरत पड़ी और मैं इसकी फीस नहीं भर सकती थी। इसलिए मैंने लिंकड्इन पर अपने ही एरिया के एक वकील को ढूंढा, जो इसमें मेरी मदद कर सके।

महिला ने सुलझा लिए लीगल मैटर्स

महिला ने सुलझा लिए लीगल मैटर्स

महिला बताती हैं कि लगभग एक महीने तक हमने एक दूसरे को डेट किया और वकील ने मेरी बहुत मदद की। फिर मैंने अपने लीगल मैटर्स को सुलझा लिया। महिला ने उस शख्स को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गॉड ब्लैस हिम। हाहा फ्रैंक आपको हमेशा याद किया जाएगा।

लोगों ने दिए रिएक्शन

लोगों ने दिए रिएक्शन

उसने अपनी इस कहानी को मास्टरमाइंड ट्रेंड के तौर पर साझा किया, जहां महिलाएं बताती हैं कि कैसे वे बिना शख्स को जताए योजनाएं बनाती हैं। जीना की इस स्कीम से कई लोग सोशल मीडिया पर खूब इंस्पायर हो रहे हैं।

लोगों ने बताया 'क्रेजी'

लोगों ने बताया 'क्रेजी'

यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट किया कि ये क्रेजी और इंस्पायरिंग है। एक अन्य यूजर ने कहा कि ये स्ट्रैटेजी परेशानी सुलझाने में काफी मददगार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+