दुनिया के सबसे बड़े मुंह वाली महिला ने खाया इतना बड़ा स्नैक, वीडियो देख घूम गई लोगों की आंखें
32 साल की सैम दुनिया के सबसे बड़े मुंह वाली औरत हैं। हाल ही में एक वीडियो में वे एक ही बार में इतना बड़ा प्रेट्जेल खाने की कोशिश कर रही हैं, जिसे खाने में किसी आम इंसान के पसीने छूट जाएं।
Woman With World's biggest Mouth: इतनी बड़ी दुनिया है, तो जाहिर सी बात है इसमें लोग भी तरह-तरह के होंगे। आपने दुनिया के सबसे मोटे, सबसे छोटे, लंबे, पतले और भी अलग-अलग तरह के लोग देखे होंगे। अलग दिखने की वजह से इन लोगों ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े मुंह वाली महिला के बारे में बताने जा रहे हैं। महिला का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बड़े से प्रेट्जेल को ऐसे खा रही है, मानो उसके लिए ये सिर्फ एक छोटा सा बिस्कुट हो। देखते ही देखते महिला के मुंह में ये पूरा का पूरा प्रेट्जेल समा गया। दुनिया के सबसे बड़े मुंह वाली ये महिला अब सुर्खियों में है।

सबसे बड़े मुंह वाली औरत
32 साल की इस महिला का नाम सैम रैम्सडेल है। 'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक ये सबसे बड़े मुंह वाली औरत है। इसे साबित करने के लिए महिला ने अपने नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज किया है। इतने बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाली ये महिला अपनी खासियत दिखाने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटती और रेगुलर अपने खाने के वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

इतने बड़े प्रेट्जेल को खाने लगी महिला
सैम नाम की इस महिला के टिकटॉक पर 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें महिला ने एक ही बार में एक बड़ा सा प्रेट्जेल खाने का फैसला किया। आमतौर पर इतने बड़े प्रेट्जेल को खाने में किसी के भी पसीने छूट जाएंगे लेकिन इस महिला ने इसे बड़ी ही आसानी से खा लिया।

खुली रह गई लोगों की आंखें
वीडियो की शुरुआत में महिला सवाल करती हैं कि क्या मैं इस पूरे प्रेट्जेल को अपने मुंह में फिट कर सकती हूं? चलो पता करते हैं। सैम ने जैसे ही दोनों हाथों से इतने बड़े स्नैक को पकड़ा, लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते उसने पूरी तरह से उस प्रेट्जेल को पकड़कर खा लिया।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
बिना हिचकिचाहट के सैन ने अपने मुंह में पूरा का पूरा प्रेट्जेल डाल दिया और बस उसे डालती ही रही। हालांकि, महिला के मुंह के हिसाब से तभ भी वो प्रेट्जेल काफी बड़ा था और वो उसे पूरा का पूरा मुंह में नहीं डाल सकी। लेकिन तब भी सैम के फैंस ये सब देखकर काफी इंप्रेस हुए। एक शख्स ने कहा कि ये बहुत शानदार है। एक ने कहा कि ईमानदारी के साथ आपने इसे खत्म तो नहीं किया लेकिन ये काफी इन्प्रेसिव था।












Click it and Unblock the Notifications