VIDEO : सिर्फ एहसास है ये... महिला से 7 साल बाद मिलीं दो शेरनियां, ऐसे हुआ 'प्यार का इजहार'

कहते हैं प्यार की कोई सरहद और जुबान नहीं होती। प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर स्विटजरलैंड की लव स्टोरी इसी का सबूत है। लव स्टोरी के किरदार दो शेर और एक महिला (woman with pair of lion) हैं।

नई दिल्ली, 12 जुलाई : 52 साल पहले 1970 में रिलीज हुई फिल्म- खामोशी में एक गीत है। लता मंगेशकर की आवाज में रिकॉर्ड इस गीत की रचना गुलजार ने की। इस सदाबहार गाने में एक पंक्ति आती है- 'प्यार को प्यार ही रहने दो, कोई नाम न दो।' भले ही इस फिल्मी गीत में नायक-नायिका की कहानी दिखाई गई है, लेकिन प्यार के मामले में गीतकार की ये पंक्ति कई परिस्थितियों में सटीक हैं। ये लव स्टोरी इंसान और जंगल के राजा की है। कहानी स्विटजरलैंड की है। इस अनोखी कहानी में तीन किरदार हैं। दो शेरनी और एक महिला (woman with pair of lion)

सात साल बाद का प्यार

सात साल बाद का प्यार

कहते हैं कि प्यार एक ऐसी भाषा है जो इंसानों के अलावा पशुओं को भी बखूबी समझ आती है। ऐसी ही प्यार की भाषा, स्विटजरलैंड में शेरनी की जोड़ी को समझ आई। जिस महिला के साथ शेरनियों ने बचपन के दिन गुजारे, उस प्यार की खुशबू सात साल बाद भी वैसी ही दिखी।

सिर्फ एहसास है ये... उन आंखों की महकती खुशबू...

सिर्फ एहसास है ये... उन आंखों की महकती खुशबू...

आम तौर से शेर का नाम खौफ और सिहरन से जोड़ा जाता है, लेकिन स्विटजरलैंड की इस लव स्टोरी को देखकर ऐसा लगता है कि अगर आपका प्यार नि:स्वार्थ हो तो बदले में वैसा ही स्नेह और व्यवहार मिलता है। शायद गीतकार गुलजार ने ऐसी ही किसी परिस्थिति के लिए पांच दशक पहले लिखा, 'हमने देखी है उन आंखों की महकती खुशबू... सिर्फ एहसास है ये रूह से महसूस करो... प्यार कोई बोल नहीं, प्यार आवाज नहीं... नूर की बूंद है सदियों से बहा करती है... मुस्कराहट सी खिली रहती है आंखों में कहीं... प्यार को प्यार ही रहने दो कोई नाम न दो'

महिला से लिपटीं शेरनियां

महिला से लिपटीं शेरनियां

स्विटजरलैंड की ये लव स्टोरी शुरू होती है महिला की परवरिश से। महिला ने शेरनियों के जोड़े को पाला, लेकिन प्रशासन ने चिड़ियाघर के लिए शेरनियों को जब्त कर लिया। यूरोवीकली न्यूज डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सात साल के बाद जब महिला उस चिड़ियाघर में पहुंची, जहां उसके पाले हुए शेरनियों को उससे अलग कर रखा गया था, तो शेरनियों ने महिला को गले लगा लिया।

लव स्टोरी पर फिदा हुए लाखों लोगों

ट्विटर पर वायरल वीडियो में स्विटजरलैंड के चिड़ियाघर में एक महिला और दो शेरनियों के बीच की इमोशनल लव स्टोरी देखी जा सकती है। तर्क साहित्य नाम के ट्विटर हैंडल- @tarksahitya पर लिखा गया, 'स्विट्जरलैंड में एक महिला ने एक शेरनियों के जोड़े को पाला। प्रशासन ने उन्हें एक चिड़ियाघर के लिए जब्त कर लिया। 7 साल बाद जब वह महिला चिड़ियाघर घूमने आई, तो ये नज़ारा था।' वीडियो को 4.43 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 29 हजार से अधिक लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं।

पालनहार महिला से लिपटीं शेरनियां

पालनहार महिला से लिपटीं शेरनियां

दिल छू लेने वाली इस लव स्टोरी की वायरल वीडियो में शेरों के जोड़े और पालनहार महिला के गले मिलने पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। यूरोवीकली न्यूज की रिपोर्ट में लिखा गया, 11 जुलाई को सोशल मीडिया पर सामने आई इस वीडियो को पहले तानसु येगेन (@TansuYegen) ने शेयर किया। बाद में कई और ट्विटर यूजर्स ने ये वीडियो शेयर किया। शेरों को उस महिला की ओर दौड़ते हुए दिखाया गया है जिसने उन्हें उठाया और उसे 'चुंबन' दिया। ट्विटर हैंडल @natureloveonly पर पोस्ट वीडियो को 2.79 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। 17.3 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो लाइक किया है।

प्यार कोई बोल नहीं, प्यार आवाज नहीं...

प्यार कोई बोल नहीं, प्यार आवाज नहीं...

ट्विटर की वीडियो में दो शेरों को पालनहार महिला से गले मिलते देखा जा सकता है। महिला सफेद जम्पर पहने हुए है, जिसकी पीठ पर भी शेर की तस्वीर छपी हुई है। दोनों शेर महिला को चाटते और गले मिलकर प्यार का इजहार करते देखे जा सकते हैं।

प्यार की कोई सीमाएं नहीं...

महिला भी शेरों को गले लगाती है। महिला शेरों के गले लगने के बावजूद थोड़ा भी नहीं घबराई। इस शानदार लव स्टोरी की वीडियो पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'जानवरों को पता है कि 'बिना शर्त प्यार' का मतलब क्या होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, शेरों और उनकी पालनहार महिला की मुलाकात की अन्य वीडियो भी हैं... दिल को छू लेने वाला, आप इसे कैसे प्यार नहीं कर सकते !! एक अन्य व्यक्ति ने कहा "प्यार की कोई सीमाएं नहीं होती!"

वीडियो इंटरनेट पर वायरल

वीडियो इंटरनेट पर वायरल

स्विटजरलैंड के शेरों और महिला की इस लव स्टोरी को न्यूजरीबीट डॉट कॉम (newsrebeat) पर भी पोस्ट किया गया है। दावा किया गया है कि ये स्टोरी स्विटजरलैंड की नहीं, स्लोवाकिया की है और महिला का नाम मिशेला (Michaela) है । इस रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला और शेरों के गले लगने की वीडियो अप्रैल 2017 की है। इस रिपोर्ट का दावा है कि महिला और शेरों के गले लगने की वीडियो स्लोवाकिया के साउथ वेस्ट में त्रानावा रीजन की है। रिपोर्ट का दावा है कि शेरों और महिला का गले लगना सात साल के गैप के बाद नहीं हुआ है। इन अलग-अलग दावों के बीच वनइंडिया हिंदी वीडियो के लोकेशन की पुष्टि नहीं करता। इसकी प्रस्तुति केवल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की तरह की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+