बेटी के इलाज में झोंकी पूरी कमाई, अगले ही दिन बदली किस्मत और करोड़पति बन गई महिला
Florida woman wins jackpot: एक महिला ने अपनी बेटी को कैंसर से निजात दिलाने के लिए अपनी जिंदगी भर की बचत झोंक दी। लेकिन इलाज होते ही महिला के साथ 2 मिलियन डॉलर का जैकपॉट लगा।

Woman wins 2 million dollars: एक महिला ने अपनी बेटी के कैंसर के इलाज में अपनी पूरी जिंदगी की कमाई झोंक दी। लेकिन उस वक्त उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब महिला की लॉट्री लग गई।
बेटी के इलाज में झोंकी पूरी कमाई
एक दिन पहले ही बेटी ने ब्रेस्ट कैंसर को मात दी और महिला के पास अब कुछ भी नहीं बचा था। क्योंकि उसने अपनी जिंदगी की पूरी की पूरी सेविंग्स बेटी के इलाज में लगा दी थी।
महिला ने खरीदा लॉट्री का टिकट
महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उसके हाथ स्क्रैच-ऑफ कार्ड से 2 मिलियन डॉलर का जैकपॉट लगा। ये जैकपॉट महिला की बेटी के ब्रेस्ट कैंसर को मात देने के एक दिन बाद लगा। महिला को लकी कहा जाए, तो इस बात में कुछ भी गलत नहीं होगा। क्योंकि महिला ने लॉट्री की जो टिकट खरीदी, उससे पहले सारी टिकट्स खत्म हो चुकी थीं और महिला ने लास्ट वाली टिकट खरीदी।
आखिरी बची हुई टिकट खरीदी
इस लास्ट टिकट ने महिला की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। महिला ने पूरे 2 मिलियन डॉलर की लॉट्री जीत ली। ये खबर बेटी के कैंसर के आखिरी इलाज को पूरा करने के बाद आई। गिमलेट ने कहा कि गैस स्टेशन क्लर्क को लगा कि कोई टिकट नहीं बचा है। लेकिन मैंने उसे एक बार दोबारा देखने को कहा क्योंकि मुझे क्रॉसवर्ड गेम बहुत पसंद है। इसके बाद उसे आखिरी एक बची हुई टिकट मिली।
क्या बोली कैंसर से जूझ रही बेटी?
बेटी ने अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि उसकी मां ने उसके लिए जो कुछ भी किया, इसके बाद वो बहुत खुश है। जिस दिन मेरी मां ने ये टिकट खरीदा, उस दिन मैं ब्रेस्ट कैंसर के लिए अपना आखिरी ट्रीटमेंट पूरा कर रही थी। जब मैं बीमार हुई तो मां ने मेरी देखभाल और इलाज के लिए अपनी जिंदगी भर की बचत को खर्च कर दिया। मैं उनके लिए बहुत ज्यादा खुश हूं।












Click it and Unblock the Notifications