'वो पीछा नहीं छोड़ रहा...' महिला को भारी पड़ा भूत से शादी करना, बोली- 'पीछा छुड़ाना मुश्किल हो गया है'
Woman wants to divorce with ghost: एक महिला ने भूत से शादी की और अब वो उससे दूर जाना चाहती है। महिला का कहना है कि जबसे उसने शादी तोड़ने का फैसला लिया है, भूत उसे चैन से रहने नहीं दे रहा है।

Woman married to ghost: एक महिला ने साल 2022 के हैलोवीन पर एक भूत से शादी की थी। महिला ने दावा किया कि भूत से पांच महीने मिलने के बाद ही उसने शादी कर ली। लेकिन अब महिला भूत से तलाक चाहती है।
भूत से शादी कर नर्क बनी जिंदगी
भूत से शादी के बाद महिला का दावा है कि उसकी जिंदगी नर्क बन चुकी है। दुर्भाग्य से महिला के लिए ये शादी कामयाब नहीं हो सकी। अब ये महिला चर्चा का विषय बनी हुई है।
साल 2022 में की शादी
जहां भूत का नाम सुनते ही लोगों के हाथ पांव फूलने लगते हैं, वहीं रॉकर ब्रोकार्डे नाम की एक महिला ने साल 2022 के हैलोवीन में एडवर्डो नाम के भूत से शादी की। अब महिला का दावा है कि भूत ने उसकी जिंदगी को नर्क बनाकर रख दिया है और वो उससे तलाक चाहती है।
भूत भगाने के बारे में सोच रही महिला
महिला का कहना है कि उसने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया है लेकिन भूत अब भी उसका पीछा कर रहा है। ऐसे में अब वो अपने जीवन से उसे निकालने के लिए भूत भगाने के बारे में सोच रही है। महिला ने शादी की गेस्ट लिस्ट के बारे में भी चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि समारोह में जिंदा और मरे हुए लोगों के लिए खुला निमंत्रण था।
कैसा रहा भूत के साथ हनीमून?
इतना ही नहीं अपने हनीमून के बारे में बात करते हुए महिला ने कहा कि पूरा सफर बद से बस बदतर ही होता जा रहा है। एडवर्डो इमोशनल और रोमांटिक हो रहा था लेकिन मैं उसके साथ आइसक्रीम शेयर करना चाहती थी। लेकिन पूरी रेत मेरे चेहरे और बालों पर चिपक गई। डेली स्टार से बात करते हुए महिला ने कहा कि मैं हारना नहीं चाहती। लेकिन ये बात भी सच है कि भूत से शादी चल नहीं पा रही है।
भूत को नहीं भायी रिश्ता तोड़ने की बात
महिला का कहना है कि रात को उसे बड़े अजीबोगरीब ख्याल आते हैं। और महिला इसे भूत से जोड़कर देखती है। भूत उसे चैन से जीने नहीं दे रहा है क्योंकि एडवर्डो को महिला का रिश्ता तोड़ना पसंद नहीं आया। महिला का कहना है कि पहले उसे भूतों पर भरोसा नहीं था लेकिन बाद में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिनके बाद यकीन करना ही पड़ा।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications