WATCH: रात के बासी नान को दोबारा धोकर खाती दिखी महिला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

किसी पार्टी या मिलन समारोह के बाद की सुबह कई दफा ऐसा होता है कि लोग स्वादिष्ठ बचे हुए खाने का लुत्फ उठाते दिख जाते हैं। हममे से भी कई लोग अखसर रात का बचा खाने नाश्ते या फिर दोपहर में खाने से हिचकिचाते नहीं हैं। हाल ही में इसी से जुड़ी एक रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है।

क्लिप में बचा हुआ खाना खाने की बजाय एक महिला कुछ ऐसा करती दिखा, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे क्लिप में महिला नान को नल के बहते पानी के नीचे रख देती है और फिर उसे उठाती है।

Woman wash naan

वीडियो में दिख रहा है कि महिला पहले तो नान को पानी से दो तीन बार धोती है इसके बाद तवे पर तेल गर्म करती है और इस नान को दोबारा से पकाती है। इसके बाद वो तवे में कुछ और तेल भी डालती है। फिर वो रात का ही बचा हुआ चिकन उठाती है और प्लेट में रखती है। इसके बाद वो नान के साथ ये चिकन खाती है।

इस क्लिप को 32 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। पहले इसे साल 2023 के दिसंबर महीने में शेयर किया गया था। मगर एक बार फिर दो महीनों के बाद ये फिर से वायरल हो रहा है। कई लोग कन्फ्यूज हो गए कि महिला इस नान को धो क्यों रही है। तो कई लोगों ने इसे सेहत के लिहाज से बेहद ही गलत बताया।

महिला ने खुद इस बात का जवाब दिया कि वो नान को धो क्यों रही है। महिला कहती है कि नान को थोड़ा और सॉफ्ट बनाने के लिए उसे नान को धोना पड़ा। अगर आप इसमें थोड़ा पानी मिलाते हैं तो ये बेहद सॉफ्ट हो जाता है। इसके बाद आप इसे और भी पका सकते हैं। महिला आगे कहती है कि पानी फिल्टर का ही इस्तेमाल करें। नल के पानी का डायरेक्ट इस्तेमाल करने की भूल ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+