12 बच्चों की मां को चाहिए 10 बच्चों का बाप! बोली- 'और बच्चे पैदा करने में कोई हर्ज नहीं'

छोटा परिवार सुखी परिवार... इस स्लोगन से तो आप भली भांति परिचित होंगे। इस स्लोगन को ध्यान में रखते हुए लोग अकसर फैमिली प्लानिंग करते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें दुनिया से कुछ अलग कर जाने का शौक होता है। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए एक महिला सबसे बड़ी फैमिली बनाना चाहती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला पहले ही 12 बच्चों की मां है और अब वो 10 बच्चों के पिता से शादी करने की सोच रही है।

इस महिला की आजकल काफी जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। कारण है ही इतना अजीब और चौंकाने वाला। जिंदगी में न जाने कितने ही संघर्ष होते हैं लेकिन इसके बावजूद वो एक ऐसा परिवार बनाना चाहती हैं, जिसकी आबादी 4-5 परिवारों को मिलाकर हो।

 10 kids father

विरेनिका नाम की ये महिला ब्रिटेन से ताल्लुक रखती हैं। और उनका सपना ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार बनाने की है। विरेनिका की कहानी सुनने के बाद कई लोग उन्हें पागल या फिर बेवकूफ करार दे रहे हैं तो कईयों का ये भी मानना है कि उन्हें परिवार की कीमत का अच्छी तरह से पता है और यही कारण है कि वो सबसे बड़ा परिवार बनाने के बारे में विचार कर रही हैं।

सबसे खास बात तो ये है कि विरेनिका को उम्मीद भी है कि वो सबसे बड़ा परिवार बनाने में कामयाब भी हो जाएंगी। उनका कहना है कि मुझे अपना परिवार बढ़ाना बेहद पसंद है और यही कारण है कि किसी भी संख्या में बच्चे पैदा करने में मुझे किसी तरह की कोई आपत्ति या फिर परेशानी नहीं होगी। मैं असल में 22 सालों से सू रेडफोर्ड जैसे परिवारों से जलती हूं।

पहले ही 10 बच्चों की मां बन चुकीं वेरेनिका कहती हैं कि मैं कम से कम 6 और बच्चों की मां बनना चाहती हूं। लेकिन अगर और अधिक मिल जाएं तो और अच्छा। वे कहती हैं कि मैं 11 बच्चों के साथ गर्भवती हो सकती हूं और जानती भी हूं कि वे सभी काफी अच्छी तरह से जी सकते हैं। मुझे इसकी परवाह नहीं होगी कि मेरे शरीर के साथ क्या हो सकता है।

वे आगे कहती हैं कि एक बार मुझे एक डॉक्टर ने कहा था कि मैं बच्चा पैदा करने के लिए ही बनी हूं और इस बात को आगे जाकर मैंने सीरियसली ले लिया। अपनी शादी को लेकर उन्होंने कहा कि इससे पहले मैं ऐसे लोगों के साथ थी जिन्होंने मुझे खुश नहीं रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+