खौफनाक वीडियो: एक्सक्लेटर में फंसा महिला का ड्रेस, हाथ से छूटकर 40 फीट नीचे गिरा बच्चा, मौत
शॉपिंग मॉल में एक्सक्लेटर से उतरते वक्त महिला का लंबा ड्रेस उसके पैरों में उलझ गया और उसके हाथ से उसका बच्चा छूटकर 40 फीट नीचे जा गिरा। देखिए खौफनाक वीडियो।
नई दिल्ली। शॉपिंग मॉल, मेट्रो स्टेशन, स्टेशनों पर लोगों की सुविधा के लिए एक्सक्लेटर लगे होते हैं। हमारी-आपकी सुविधा के लिए बने ये एक्सकेल्टर जानलेवा भी हो सकता है। अगर आपने थोड़ी सी भी असावधानी बरती तो ये एक्सक्लेटर आपको मौत के मुंह में थकेल सकता है। अगर नहीं विश्वास हो रहा तो जरा इस वीडियो को देखिए। वीडियो उज़्बेकिस्तान के एक शॉपिंग मॉल का है, जहां एक महिला अपने दो बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए गई थी। एक बच्चा गोद में था और दूसरे का उसने हाथ पकड़ रखा था।

उज्बेकिस्तान के अंडीजन शहर के शॉपिंग मॉल में हुई इस घटना से हम सभी को सबक लेना चाहिए। मॉल में एक्सक्लेटर से उतरते हुए महिला का लंबा उसमें फंस गया और उसके हाथ से बच्चा छूटकर 40 फीट नीचे जा गिरा। हैरान कर देनी वाली घटना मॉल के सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला एक्सक्लेटर से नीचे उतर रही है। महिला ने एक हाथ में अपने बेटे को पकड़ा हुआ है। और दूसरे से गोद में अपने छोटे बच्चे को।
महिला का पैर ड्रेस में फंस कर स्लिप हो जाता है और वह सीढि़यों से घसीटते हुए नीचे आने लगती है। उसके गिरने की वजह से उसके गोद में बच्चा छूटकर 40 फीट नीचे जाकर जमीन पर गिरता है। जिस ऊंचाई से बच्चा गिरता है वो करीब 4 मंजिला इमारत के बराबर थी। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। देखिए इस घटना का खौफनाक वीडियो और रहिए सावधान...
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications