ओह माय गॉड! ज्वालामुखी के ऊपर महिला ने पकाया पिज्जा, शेयर किया खतरनाक VIDEO
दुनियाभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जिन्हें घूमने फिरने का शौक है। कई लोग अपनी जर्नी को अन्य लोगों के साथ शेयर भी करते हैं। आपको इससे जुड़े कई वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर मिल जाएंगे। ऐसी ही एक महिला ट्रैवलर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक ऐसा एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
दरअसल, महिला ने हाल ही में एलैग्जेंड्रा में ग्वाटेमाला विजिट किया, जहां उन्होंने पिज्जा को एकदम अनोखे तरीके से बेक करके खाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला ने इस पिज्जा को ज्वालामुखी पर पकाकर खाया।

क्लिप को महिला ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ग्वाटेमाला आए हैं, ज्वालामुखी पर पका पिज्जा खाने। माना कि हम सिर्फ इस काम के लिए नहीं आए पर ये बोनस था। क्लिप में आप एक शख्स को कच्चे पिजा को जमीन में डालते और फिर इसे ढंकते हुए देख सकते हैं। कुछ ही देर में ये पिज्जा पककर तैयार हो जाता है और फिर वो इसे परोसता है।
2 जुलाई को ये वीडियो शेयर किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। हजारों लोगों ने महिला के इस वीडियो को पसंद किया। एक यूजर ने कहा कि ये काफी कूल है। दूसरे ने कहा कि अब ये हमारे बकेट लिस्ट में एड हो गया है। वीडियो के एक हिस्से में एलैग्जेंड्रा अनोखे तरीके से पकाए गए पिज्जा का आनंद लेती दिख रही हैं।
एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ग्वाटेमाला का एक शहर San Vicente Pacaya एकमात्र ऐसी जगह है, जहां ज्वालामुखी के अंदर पिज्जा पकाया जाता है। पिज्जा पकाने का ये काम डेविड गार्सिया द्वारा शुरू किया गया था। पर्यटकों को कई बार यहां मार्शमैलो भी भूनते हुए देखा गया है।
वीडियो को शेयर करने के बाद से इसे 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लाइक करने के बाद लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कितना अनोखा अनुभव है। एक और यूजर ने कहा कि ये मैं जरूर ट्राई करूंगा कि ये वीडियो मुझे बता रहा है कि ग्वाटेमाला जाने का समय हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications