महिला ने जीती 10 करोड़ की लॉटरी लेकिन पैसे के घमंड में कर बैठी बड़ी बेवकूफी, पल भर में हुई कंगाल
Woman's bad luck: धन-दौलत आते ही इंसान का दिमाग चौथे आसमान पर पहुंच जाता है। खासकर वो इंसान जिसकी बिना मेहनत के अचानक से कोई लॉटरी लग जाती है, उसके हाव-भाव ही बदल जाते हैं। ऐसा एक मामला इन दिनों चर्चा में हैं जिसमें एक महिला की 10 करोड़ की लॉटरी लग जाती है और वो रातों-रात धनाड्य हो जाती है लेकिन उसको ऐसा घमंड आ जाता है कि वो बड़ी बेवकूफी कर बैठती है जिसके कारण उसको बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है।

हैरान कर देने वाली ये घटना अमेरिका के डेनिसी रॉकी की है, जिसकी 10 करोड़ की लॉटरी लगी थी। लॉटरी के पैसे मिलते ही डेनिसी की जिंदगी ही बदल गई। लॉटरी निकलने से किस्मत चमकी तो लेकिन घमंड में आकर उसने बड़ी बेवकूफी कर दी कि उसकी किस्मत ही फूंट गई।
पति के संग साधारण सी लाइफ बिताने वाली डेनिसी जैसे ही अमीर हुई तो उसने सभी झंझटों से मुक्त होकर खुशहाल जिंदगी बिताने की आस में अपनी 25 साल पुरानी शादी तोड़ ली जिसका खामियाजा उसे जमकर मिला।
डेनिसी रॉसी की लॉटरी 90 के दशक में लगी थी, लॉटरी लगते ही उसने अपने पति थॉमस रॉसी से तलाक लेने का केस फाइल कर दिया था। 1996 में उसने पति से तलाक ले लिया था। तलाक लेते समय उसने लॉटरी जीतने की बात उसने कोर्ट से और अपने पति से छिपाए रखी। उसकी ये ही बेवकूफी उस पर इतनी भारी पड़ी कि वो पल में कंगाल हो गई।
दरअसल, तलाक के सालों बाद उसके पूर्व पति को अपने घर में वो लेटर मिल गया जिसमें उसकी पूर्व पत्नी डेनिसी के 10 करोड़ जीतने की बात लिखी थी। जिसके बाद उसने डेनिसी के खिलाफ फ्रॉड का केस कोर्ट में फाइल कर दिया।
थॉमस ने कोर्ट को अपनी याचिका में खुलासा किया कि डेनिसी ने उससे तलाक लेने से 11 दिन पहले उससे तलाक लिया था जिसके उसने कोर्ट से छिपाया। जिसके बाद कोर्ट ने डेनिसी को तलाक के केस समय संपत्ति की बात छुपाने और फ्रॉड करने के केस में कसूरवार करार दिया और 10 करोड़ की लगभग सारी रकम 20 सा किस्तों में अपने एक्स हसबेंड को देने का आदेश जारी किया।
डेनिसी के लिए बड़ी समस्या है कि उसने पूरा पैसा इतने सालों में खर्च कर दिया। सालों तक ऐश से जिंदगी बिताने के बाद उसकी किस्मत ऐसी फूंटी की वो अचानक कंगाल हो गई।












Click it and Unblock the Notifications