महिला ने मौत को दिया 'धोखा', 14000 फीट की ऊंचाई से गिरी और बोली- 'ऐसा लगा जैसे स्वर्ग में हूं...'
एम्मा नाम की महिला ने बताया कि उसने मौत का अनुभव बेहद ही करीब से किया। महिला बताती है कि वो 14 हजार फीट की ऊंचाई से गिरी। उस एक बार को उसे ऐसा लगा मानो वो स्वर्ग में पहुंच गई।

Woman Heaven Experience: क्या कोई मौत से लड़ सकता है? मरने के बाद नर्क मिलता होगा या फिर स्वर्ग? ऐसे कई सवाल हैं, जो एक ना एक बार आपके मन में भी आए ही होंगे। कई लोग अपने नियर डेथ एक्सपीरियंस की कहानी भी सुनाते हैं। कई लोग इस अनुभव को पूरे दावे के साथ बताते हैं। ऐसा ही दावा एक महिला ने उस वक्त किया, जब एक नहीं दो नहीं बल्कि वो पूरे 14 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट से जा गिरी। हैरत की बात है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी महिला जिंदा बच गई। इसके बाद महिला ने बताया कि उसे ऐसा लगा मानो वो स्वर्ग में है।
14000 फीट की ऊंचाई से गिरी महिला
एम्मा केरी नाम की महिला इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। हो भी कैसे ना... 14000 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भला कोई बच सकता है? माना जा रहा है कि एम्मा ने मौत को धोखा दिया, जब उनका पैराशूट उलझ गया और फिर उनके साथ स्काइडाइविंग इंस्ट्रक्टर का गला घुंट गया। देखते ही देखते वे आसमान से 14000 फीट की ऊंचाई से नीचे जा गिरे।
पैराशूट उलझा और फिर
एम्मा नाम की महिला जब साल 2013 में स्काईडाइविंग करने गई, तो वे स्विट्जरलैंड की छु्ट्टी पर थीं। इसके बाद वे अपने हैलीकॉप्टर से बाहर आकर फ्रीफॉल करने लगीं। इतने में एम्मा को शक हुआ कि उनका पैराशूट ऊपर की बजाय फड़फड़ा रहा है। इसके बाद जब उनके इंस्ट्रक्टर ने संभालने की कोशिश की तो पैराशूट उलझ गया और उनका इंस्ट्रक्टर बेहोश हो गया। ए करंट अफेयर को बताते हुए उन्होंने कहा कि मुझे अपने परिवार के बारे में सोचना याद है। मुझे याद है कि मुझे तब ऐसा अहसास हो रहा था कि मैंने अपने जीवन को पूरी तरह से गले नहीं लगाया।
'पहले लगा मैं स्वर्ग में...'
महिला ने हादसे के दौरान का पूरा वाकया बयां करते हुए कहा कि मैं पूरे समय जाग रही थी। शाइन पॉडकास्ट में महिला ने कहा कि उसने शुरू में सोचा कि वो स्वर्ग में थी। लेकिन जब धीरे धीरे उसे बहुत तेज दर्द हुआ तो लगा कि नो नरक में चली गई। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई। इसके बाद महिला को पता चला कि वो कभी चल नहीं सकेगी।
हमेशा के लिए बदली जिंदगी
लेकिन इसे चमत्कार मानें तो गलत नहीं होगा कि धीरे धीरे महिला ने अपने पैरों पर चलना शुरू किया और आखिरकार वो सही से चलने लगी। बाद में महिला ने एक नोवेल द गर्ल हू फेल फ्रॉम द स्काई लिखा, जिसमें उन्होंने उस दिन के बारे में बात की, जिस दिन से उसका जीवन हमेशा के लिए बदल गया था।












Click it and Unblock the Notifications