Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: दुकान से 300 डॉलर का सामान चोरी कर भागी महिला, स्टोर में भूल आई अपना ही बच्चा

नई दिल्ली। न्यू जर्सी के एक स्टोर से हाल ही में तीन महिलाओं को बेबी स्ट्रोलर चुराते कैमरे में कैद किया गया। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह बेहद अजीब था। दरअसल चोरी करने वाली तीनों महिलाओं में से एक अपने बच्चे को स्टोर में ही भूलकर चली गई। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार तीनों महिलाएं एक एक बच्चे को लेकर स्टोर में पहुंची थीं।

Woman steals stroller from New Jersey store, forgets her child in shop

महिलाओं के प्लान के अनुसार दो महिलाओं ने स्टोर के कर्मचारी को अपने साथ सामान देखने में व्यस्त किया जबकि अन्य एक स्ट्रोलर चोरी कर गेट की ओर निकल गई। लेकिन इस सब की हड़बड़ी में एक महिला अपने बच्चे को स्टोर में ही भूलकर चली गई। स्टोर के मालिक एनेलियो ओरटेगा ने कहा कि मुझे इस सब में महिला के बच्चे के साथ जो हुआ वह सबसे बड़ा अपराध दिखाई पड़ रहा है। अपने बच्चे के साथ महिला को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि यदि आपको जीने के लिए चोरी करने की जरूरत पड़ रही है तो ये आपकी निजी परेशानी है। लेकिन अगर आप अपने बच्चे को लेकर चलते हैं तो आपको नहीं पता कि आपके साथ क्या होगा। इसीलिए मैं इस वीडियो को इतना अधिक शेयर कर रहा हूं। एनेलियो ओरटेगा ने इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है। बता दें कि महिला ने जो स्ट्रोलर स्टोर से चोरी किया उसकी कीमत 300 डॉलर थी। हालांकि चुराए गए स्ट्रोलर के बगल में रखा स्ट्रोलर 1000 डॉलर का था। हालांकि आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी उम्र 20 और 23 साल की है।

यह भी पढ़ें- हापुड़: बच्चा चोरी के शक में मंदबुद्धि महिला को लाठी-डंडों से पीटा, 6 नामजद सहित 28 के खिलाफ केस दर्ज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+