हापुड़: बच्चा चोरी के शक में मंदबुद्धि महिला को लाठी-डंडों से पीटा, 6 नामजद सहित 28 के खिलाफ केस दर्ज
हापुड़। यूपी के हापुड़ में एक मंदबुद्धि बुजुर्ग महिला को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मौके पर पहुंची डायल 100 की पुलिस ने महिला को छुड़ाया, लेकिन भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस के सामने भी उस पर लात घूंसा और डंडों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो 23 अगस्त का है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है और संबंधित लोगों के घर दबिश भी दे रही है।

क्या कहती है पुलिस
मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का है। बच्चा चोरी के शक में मंदबुद्धि महिला को लोगों ने जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस महिला की जान बचाई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को कुछ लोग एक महिला को बेरहमी से पीटते हुए कोतवाली में लेकर आए थे। महिला लहूलुहान हालत में थी, पूछताछ में लोगों ने बताया कि महिला बच्चे को चोरी कर रही थी, इसी शक के आधार पर उन्होंने महिला को पकड़ा है।

महिला ने सुनाई आपबीती
मामले में जांच की तो पता चला कि महिला मानसिक रूप से परेशान है और कोतवाली अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी है। महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान उसने चीख-चीखकर अपने को निर्दोष बताया था, लेकिन आरोपितों ने उसकी नहीं सुनी और लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की।

छह नामजद सहित 28 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मारवाड़ चौकी प्रभारी हरि कुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट में रघुनाथपुर गांव निवासी राजू, भीम, सोनू, त्रिलोकी, जुगनू, बंटी नामजद और 22 अज्ञात लोग शामिल हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपित फरार है।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications