बार्बी डॉल की तरह दिखने के लिए महिला ने खर्च किए 82 लाख रुपये, गालों से लेकर जबड़े और ठुड्डी तक बदल डाले
एक महिला ने बार्बी डॉल जैसा दिखने के लिए 82 लाख रुपये खर्च कर डाले। महिला का कहना है कि इसके बाद से उन्हें लोग ज्यादा पसंद करने लगे हैं।

Woman spent 82 lakhs in surgery: खूबसूरत दिखना किसे नहीं पसंद। आजकल हर कोई चाहता है कि वो किसी से भी कम ना दिखे। लड़कियों की बात की जाए तो यहां कॉम्पीटीशन थोड़ा ज्यादा है। कई लड़कियों को बार्बी जैसे दिखने का बड़ा शौक होता है।
लेकिन एक महिला ने अपने इस शौक को पूरा करने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे जानने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां! ऑस्ट्रेलिया के क्वीनलैंड की Jazmyn Forest को हमेशा से बार्बी डॉल की तरह दिखने का क्रेज था।
25 साल की Jazmyn ने जल्द ही अपना बार्बी डॉल दिखने का शौक भी पूरा कर लिया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उसने इस काम के लिए 82 लाख रुपये खर्च किए। महिला ने News.co.au को बताया कि इस ट्रांस्फॉर्मेशन के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।
Jazmyn ने 18 साल की उम्र में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन करवाया था और पिछले साल ही लॉस एंजेलिस में छुट्टियां मनाते हुए उन्होंने इसे फिर करवाया। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने कई तरह की सर्जरी भी करवाई हैं।
News.co.au के अनुसार, Jazmyn के पास ड्रीम सर्जरी की एक पूरी लिस्ट है। उनका मानना है कि लोग इस बदलाव के बाद उनके साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं। वो बताती हैं कि जब उन्होंने सर्जरी के बारे में सोचा था तो वो उस वक्त टीनेजर थीं। तब मुझे समझ में आया कि मुझे अपने शरीर पर कुछ पैसा खर्च करना चाहिए। हर सर्जरी के बाद लोग चाहे फिर वो मर्द हों या औरतें, मेरे साथ अच्छा व्यवहार करने लगे।
महिला का कहना है कि मैं नहाने से पहले अपनी बॉडी को दो बार देखती हूं। मैं अपना चेहरा भी दो बार देखती हूं। जब मैं अपने दांतों को ब्रश करती हूं तो मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ता है। आपको दुनिया देखती है तो इसलिए आपको अपने चेहरे पर जरूर इन्वेस्ट करना चाहिए। जब आप हॉट होते हो तो लोग आपको मौका देते हैं।
Jazmyn जब 18 साल की थीं, तो उन्होंने अपने लिप फिलर्स करवाए थे। रेगुलर बोटोक्स के साथ उनके गाल, ठुड्डी, जबड़े और टेंपल्स भी अलग दिखने लगे। 24 साल की उम्र में उन्होंने अपने ब्रेस्ट बढ़वाए।












Click it and Unblock the Notifications