महिला ने खत्म किया मिस्टर राइट का इंतजार! बिना दूल्हे के ही रचा ली शादी
यूनाइटेड किंगडम की 42 वर्षीय महिला सारा विल्किंसन ने अपनी जिंदगी के 20 साल एक आदर्श पार्टनर को ढूंढने में व्यर्थ कर दिए लेकिन उन्हें कभी एक अच्छा पार्टनर नहीं मिल सका। हालांकि, सारा ने अपनी शादी करने की इच्छा को बरकरार रखा और इस तरह अपनी जिंदगी को एक नया मोड़ दिया।
दरअसल, सारा ने एक शादी समारोह रखा, जिसके लिए एक सगाई की अंगूठी भी खरीदी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, लिक्सस्टोवे, सफ़ोल्क में हार्वेस्ट हाउस में अपने दोस्तों के साथ विशेष दिन मनाया।

क्रेडिट कंट्रोलर के रूप में काम करने वाली सारा ने कहा कि मैं सबके आकर्षण का केंद्र बनना चाहती थी। ऐसे में ये दिन बेहद ही प्यारा था। ये समारोह कोई आधिकारिक शादी नहीं थी लेकिन मेरी शादी का एक दिन जरूर था। मुझे लगता है कि आप उस बिंदु पर पहुंच गए हैं, जहां सोचते हैं कि हो सकता है कि मेरे पास पार्टनर ना हो लेकिन मैं भला शादी जैसी चीजों से क्यों चूकूं?
मैंने जो पैसा बचाकर रखा था, वो मेरी शादी के लिए ही था। ऐसे में इसका इस्तेमाल उस चीज के लिए क्यों ना किया जाए जो मैं करना चाहती हूं।
बीबीसी रेडियो सफ़ोल्क से बात करते हुए, सारा ने कहा कि उन्होंने हर महीने बचत करने अपने शादी समारोह पर 10,000 पाउंड (10,11,421 रुपये) खर्च किए।
30 सितंबर को हुए समारोह के दौरान उनके 40 सबसे प्रिय परिवार और दोस्त उनके साथ शामिल हुए। बाद में शाम को सड़क के पार टेनिस क्लब में अन्य 40 लोग जश्न में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications