खूबसूरती प्लास्टिक में बदली! समंदर में नहाकर बाहर निकली लड़की को लगा अजीब रोग
लंदन, 21 अगस्त। सर्दियों में धूप में लेटकर नींद लेना या बीच पर सन बाथ लेना सभी को पसंद आता है लेकिन ये बहुत खतरनाक हो सकता है। धूप में अगर आप भी सोते हैं तो सावधान हो जाइए वरना आप की भी त्वचा प्लास्टिक की तरह हो सकती है जैसा इस इस महिला के साथ हुआ।

पूल में नहाकर धूप में लेटी महिला
एक महिला जो सूरज की रोशनी में सोने का खतरनाक साइड इफेक्ट हो गया। जब वह उठी तो उसकी स्किन बदलकर प्लास्टिक की तरह बदल गई थी।
25 वर्षीय सिरीन मुराद ब्यूटीशियन हैं और लंदन में रहती हैं। यह घटना तब की है जब वह बुल्गारिया के बीच पर छुट्टियां मनाने गई हुई थीं। वहां पूल में नहाने के बाद धूप मिलने पर 30 मिनट के लिए सो गईं। जब वह सोईं थी तो इस दौरान उन्होंने कोई सनस्क्रीन क्रीम नहीं लगाई थी। जब वह उठीं तो उन्हें लगा कि त्वचा में हल्की जलन थी और चेहरा लाल हो गया था।

प्लास्टिक में बदलने लगी स्किन
शुरू में सिरीन को लगा कि सब ठीक है और ये पूल में नहाने का असर है और वह फिर से बीच पर छुट्टियों का आनंद लेने लगीं। लेकिन जब वह अगले दिन सोकर उठी तो अपना चेहरा देखकर बुरी तरह से डर गई। उनकी स्किन बुरी तरह से कड़ी हो गई थी और माथे पर की त्वचा तो ऐसा लग रहा था जैसे प्लास्टिक की हो गई हो।

अगले दिन तो और भी हुआ बुरा हाल
इसके बाद सिरीन ने परिवार को बताया और सभी की सलाह के बाद ये फैसला किया कि वह डॉक्टर को नहीं मिलेगी क्योंकि उन्हें यकीन था कि इससे ज्यादा अब कुछ नहीं होगा। लेकिन उनके लिए अभी और भी बुरा होना बाकी थी जो अगले दिन हुआ।
अगले दिन उनका पूरा चेहरा पिलपिला सा हो गया और जो त्वचा गुलाबी और प्लास्टिक की तरह तनी हुई थी वह छिलके की तरह उतरने लगी।

बताया कैसा हुआ दर्द
सिरीन ने बताया "पहले तो वास्तव में मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ। जब मैंने उस पर दबाया तो मुझे थोड़ा दर्द हुआ। मुझे सही में तकलीफ अगले दिन हुई लेकिन जब यह छिलने लगी तो फिर जाकर राहत मिली। इसमें दर्द नहीं हुआ और मुझे बहुत अच्छा लगा।"
इस घटना के बाद अब सिरीन अब सनस्क्रीन के बारे में जागरूकता फैलाने का सोच रही हैं। खासतौर पर उनके लिए जो बीच पर जाते हैं।

सनस्क्रीन न लगाना पड़ा भारी
उन्होंने कहा "आप क्या सोचते हैं कि आप ठीक हो जाएंगे या आपकी त्वचा जलेगी नहीं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमेशा सनस्क्रीन लगाएं। यह बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि वह हमेशा लगाती थीं लेकिन उस दिन वह भूल गईं लेकिन एक घटना ने उन्हें हमेशा के लिए सतर्क कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications