ना तबीयत खराब, ना कोई सिम्पटम्स, Apple Watch ने किया प्रेगनेंसी का खुलासा
Apple Watch Detected Pregnancy: पिछले कुछ सालों में कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी है, जब एप्पल की स्मार्टवॉच (Apple Smart watch) ने अपने फीचर्स की मदद से कई लोगों की मौत के मुंह में जाने से बचाया है। घड़ी पहनने वाले कई लोगों की जिंदगी लौटाने का श्रेय एप्पल की वॉच को जाता है। हार्ट बीट कम होने के बाद एप्पल वॉच इमरजेंसी मैसेज भेजती है, जिसके बाद कई लोगों की जिंदगी मौत के मुंह में जाने से बची है। वहीं अब स्मार्टवॉच से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दावा है कि घड़ी ने क्लीनिकल टेस्ट से पहले ही प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया।

34 वर्षीय महिला ने किया दावा
यह हैरान कर देने वाला दावा हाल ही में एक 34 वर्षीय महिला ने किया है। जिसके बाद अब एक और फीचर्स से लोग हैरान है। स्मार्टवॉच जैसे गैजेट्स ने कई लोगों को उनके ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट, ब्लड प्रेस और भी हेल्थ पैरामीटर का पता लगाने में मदद करती है। ऐसे में अब मेडिकल टेस्ट से पहले वॉच ने प्रेगनेंसी के संकेत भी दे दिए।

एप्पल वॉच को लेकर महिला ने शेयर की कहानी
दरअसल, सोशल मीडिया साइट रेडिट (Reddit) पर महिला ने अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र किया, जो अब वायरल हो चुका है। रेडिट पर एप्पल वॉच के बारे में इस शानदार फीचर को पोस्ट करने वाली महिला ने बताया कि उसकी हृदय गति (heart rate) आमतौर पर लगभग 57 पर करती है, लेकिन एक दिन उसकी एप्पल घड़ी ने बताया कि हार्ट रेट 72 पहुंच गया। जो बदलाव लगभग 15 दिनों में आया था। घड़ी के संकेत से महिला थोड़ी चिंतित। इसलिए उसने इस बढ़ी हुई हार्ट रेट के संभावित कारणों की खोज शुरू कर दी।

कोरोना टेस्ट भी कराया, फिर प्रेग्नेंसी टेस्ट भी रिपोर्ट में खुलासा
इसके अलावा महिला अपने 18 महीने के बच्चे को स्तनपान करा रही थी। महिला ने यह जानने के लिए COVID टेस्ट भी कराया कि कही इसी की वजह से तो ऐसा नहीं हो रहा, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन रिसर्च करना शुरू किया और पाया कि प्रारंभिक गर्भावस्था से हृदय गति बढ़ सकती है। उन्होंने लिखा कि मैंने पढ़ा है कि कभी-कभी यह प्रारंभिक गर्भावस्था के साथ होता है। इसके बाद जब 34 वर्षीय महिला अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाने डॉक्टर के गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Apple वॉच ने बताए शरीर के लक्षण
रिपोर्ट के मुताबिक महिला की गर्भावस्था अपने शुरुआती फेज में थी, इसलिए वह अन्य लक्षणों को नहीं देख रही थी। हैरानी की बात यह है कि उसकी Apple वॉच ने उसे उसके शरीर में कुछ असामान्य चीजों के बारे में सचेत किया, जिससे उसको अपनी प्रेगनेंसी का पता चला। हालांकि यह घटना कहां की है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications