बेडरूम में रेंग रहा था दो मुंह वाला सांप, महिला ने देखा तो निकल पड़ी चीख, Photo Viral
नई दिल्ली। फ्लोरिडा में रहने वाली रोजर्स नाम की महिला के उस समय होश उड़ गए जब उन्होंने अपने बेडरूम में दो मुंह वाला सांप देखा। सोशल मीडिया पर उन्होंने सांप की फोटो भी शेयर की थी जिसमें देखा जा सकता है कि एक ही शरीर में सांप के दो सिर जुड़े हैं। सांप की तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों के शॉकिंग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। रोजर्स के मुताबिक इस सांप को उनकी पालतू बिल्ली बाहर से उठाकर घर में लाई थी।

सोशल मीडिया पर सांप की फोटो वायरल
स्थानीय मीडिया से बात करते हुए रोजर्स ने बताया कि वह उस समय हैरान रह गईं जब उन्होंने अपने घर में एक दो मुंह वाले सांप को रेंगते देथा। रोजर्स ने आगे कहा, उनकी पालतू बिल्ली ओलिव घर में कुत्ते के लिए दरवाजे में बने रास्ते से सांप को खींचकर उसे बेडरूम के कालीन पर लेकर आई, मेरी बेटी ने जब सांप को कालीन पर रेंगते देखा और गौर किया तो उसके दो मुंह नजर आए। उसने सांप का नाम डॉस रखा।

बिल्ली बाहर से लेकर आई दो मुंह वाला सांप
रोजर्स ने आगे कहा, जैसे ही मुझे सांप की जानकारी मेरी बेटी ने दी तो पहले मुझे भरोसा नहीं हुआ। मुझे लगा वह मजाक कर रही है, लेकिन जब मैंने सच में सांप को देखा तो हैरान रह गई, इससे पहले मैंने ऐसे सांप को कभी नहीं देखा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्लोरिडा मछली और वन्यजीव संरक्षण आयोग ने इस दुर्लभ साप की पहचान दक्षिणी काले रेसर के रूप में की है, आयोग ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सांप की फोटो भी शेयर की है।

इस वजह से होते हैं दो सिर वाले सांप
फोटो पोस्ट करने के साथ ही आयोग ने कैप्शन में लिखा, 'सांप की इस असामान्य घटना को बाइसफाइली कहा जाता है, सांपों में ऐसी विकृति भ्रूण के विकास के समय होती है। इस परिस्थिति में दो मोनोजायगोटिक जुड़वाएं अलग होने में विफल हो जाते हैं, तो शरीर में दो सिर हो जाते हैं।' आयोग ने अपने एक बयान में कहा कि दो सिर वाले सांपों को जंगल में रहने में दिक्कत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके दे दिमाग होते हैं जिस वजह से वह अलग-अलग फैसले लेते हैं।

कॉर्डिनेट नहीं कर पा रहे थे दोनों सिर
जंगल में ऐसे सांप जल्दी शिकार बन जाते हैं और वह किसी को अपना शिकार बना भी नहीं पाते। रोजर्स ने कहा, सांप असंगत था, दोनों सिर एक दूसरे को अलग-अलग दिशा में खींच रहे थे। दो सिर होने की वजह से सांप में कॉर्डिनेशन की कमी थी, खाना भी वह अच्छे से नहीं खा पा रहा था। रोजर्स बताती हैं कि जैसे ही उन्होंने सांप के आगे खाना रखा तो एक सिर खाने की ओर बढ़ा और दूसरा उसे पीछे की ओर खींच रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सांप की देखभाल अब एफडब्ल्यूसी के कर्मचारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पानी में तैर रहे सांप को लड़के ने पकड़ा, तो अजगर ने कर दिया हमला उसके बाद हुआ ये हाल, देखें Viral Video












Click it and Unblock the Notifications