पानी में तैर रहे सांप को लड़के ने पकड़ा, तो अजगर ने कर दिया हमला उसके बाद हुआ ये हाल, देखें Viral Video

पानी में तैर रहे सांप को लड़के ने पकड़ा, तो अजगर ने कर दिया हमला उसके बाद हुआ ये हाल, देखें Viral Video

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर सांप और जानवरों की कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो काफी पसंद भी किए जाते हैं। ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो इन दिनों ट्विटर पर वायरल हो रहा है। सांप और शख्स का ये वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो तकरीबन 20 सेकेंड का है। वीडियो के शुरुआत में दिखता है कि एक शख्स स्लोप के पास खड़ा है और पानी में सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही शख्स सांप को पकड़ता है, उसपर एक अजगर हमला कर देता है।

viral video

इस वीडियो को 'The Unexplained' नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में शख्स जैसे ही एक पानी वाले सांप को पकड़ता है और उसे स्लोप पर रखने की कोशिश करता है। तभी एक अजगर फिसलता हुआ स्लोप से आता है और शख्स डरकर पानी में कूद जाता है। उसके बाद वह शख्स पानी में अजगर और उस सांप दोनों से बचने की कोशिश करता है...इतने में वीडियो खत्म हो जाता है।

इस वीडियो में आखिर क्या चल रहा है और वास्तव में यह वीडियो कहां का है, इसके बारे में वीडियो शेयर करने वाले ने कोई जानकारी नहीं दी है। वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 476.4 लाख व्यूज हो चुके हैं। वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट भी किए हैं।

एक यूजर ने लिखा,इसलिए मैं सांपों से हमेशा नफरत करता हूं। कई ट्विटर यूजर को ये वीडियो काफी डरावना लगा है। एक यूजर ने लिखा है, सांप से कभी पंगा नहीं लेना चाहिए। कुछ लोगों ने वीडियो को देखकर शॉकिंग रिएक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+