मरी हुई महिला का भूत इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल! सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

आपने लोगों से सुना होगा कि मरने के बाद भी इंसान की आत्मा अपने घर के आसपास भटकती रहती है। लेकिन दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में एक मरी हुई महिला का भूत अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा। वह भूत अस्पताल के रिसेप्शन पर गार्ड से एंट्री करता भी दिखा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। (वीडियो नीचे देखें)

अपने आप खुला गेट

अपने आप खुला गेट

इस घटना की वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज मेंअर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में फिनोचियेटो सेनेटोरियम में एक सुरक्षा गार्ड रिसेप्शन पर बैठा दिख रहा है। तभी अस्पताल का गेट अपने आप खुलता है। सीट पर बैठा गार्ड खड़ा होकर बैरिकेट हटाता है। इसके बाद गार्ड महिला की डीटेल नोट करता है। और उसे डॉक्टर की केबिन की ओर जाने का इशारा करता दिखता है।

सुबह साढ़े 3 बजे अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला!

सुबह साढ़े 3 बजे अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला!

वीडियो में गार्ड उस ना दिखने वाले मरीज से बात करता भी दिख रहा है। इसके बाद गार्ड उसे व्हीलचेयर की पेशकश करते हुए भी देखा जा सकता है। लेकिन देखने में ऐसा लग रहा है कि, वह अद्श्य आत्मा व्हीलचेयर लेने से मना कर देती है और पैदल जाने का फैसला करती है। जिसके बाद व्हीलचेयर को वापस उसी जगह पर रख देता है। अस्पताल ने स्थानीय मीडिया ने बताया कि उनके गार्ड को 11 नवंबर को सुबह 3.36 बजे एक बुजुर्ग महिला ने डॉक्टर से मिलने के लिए कहा था।

कई घंटे बाद जब महिला डॉक्टर की केबिन नहीं निकली तो..

कई घंटे बाद जब महिला डॉक्टर की केबिन नहीं निकली तो..

अस्पताल ने बताया कि, कई घंटे तक जब महिला डॉक्टर के ऑफिस से बाहर नहीं निकली तो उन्होंने मेडिक्स से महिला को लेकर पूछताछ की। लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने रात को कोई मरीज नहीं देखा है। जब उन्होंने उससे मरीज की डीटेल मांगी तो जो सच्चाई सामने आई। उसने हर किसी को हैरान कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि, जिसे गार्ड ने अंदर भेजा है। वह महिला हो ही नहीं सकती है।

जिस महिला की गार्ड ने भरी थी डिटेल वह कई दिन पहले मर चुकी थी

जिस महिला की गार्ड ने भरी थी डिटेल वह कई दिन पहले मर चुकी थी

क्योंकि,केंद्र के रिकॉर्ड से पता चला है कि उस नाम की महिला की मृत्यु पिछले दिनों हो चुकी है। जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। जिसके बाद अस्पताल के सीसीटीवी चेक किए गए। जिसमें सिर्फ गार्ड दिख रहा होता है। वह अकेले ही बात करता दिख रहा है। जिसके देखकर गार्ड भी सदमे में है। अस्पताल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना पर अस्पताल ने जारी किया बयान

हालांकि अब इस मामले पर अस्पताल का बयान आया है। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि, यह प्रवेश द्वार डॉक्टरों का इंट्रेंस है। जो कई घंटों के बाद खुलता है। लेकिन खराब होने के कारण वह गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह के बीच 10 घंटे के दौरान 28 बार अपने आप खुला। अस्पताल ने कहा कि, बाहर की कंपनी के गार्ड ने इस इसे मजाक के तौर पर एक स्टोरी में उतार दिया। अस्पताल का दावा है कि, उनके एंट्री रजिस्टर में उस समय की कोई भी एंट्री नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+