पत्नी नहीं प्राइवेट शेफ रखा है... महिला ने बयां किया दर्द- 'खाने को रेटिंग देता है पति', भड़क उठे लोग

रेडिट पर महिला ने बताया कि पति उसके खाने को रेटिंग देता है और ज्यादातर बार खाने में कमियां ही निकालता है।

 reddit post

शादी के बाद पति-पत्नी की जिम्मेदारियां आपस में बंट जाती हैं। दोनों मिलकर घर संभालते हैं। घर में खाना बनाने की बात की जाए, तो ये काम ज्यादातर महिलाएं ही करती हैं। हालांकि, जिस कपल की आज हम बात कर रहे हैं ये घर के सारे काम मिल बांटकर करता है। लेकिन घर का खाना महिला ही बनाती है। ऐसे में जरा सोचिये पार्टनर थक हार कर घर आता है और आपके लिए खाना भी बनाता है और उसे अप्रीसिएशन मिलना तो दूर खाने के लिए ग्रेड सिस्टम कर दिया जाए तो कैसा होगा? ऐसी ही कहानी कुछ इस महिला की भी है जो घर आकर पति के लिए खाना बनाती है लेकिन उसे तारीफ की बजाय कुछ और ही सुनने को मिलता है। महिला ने अपनी कहानी बयां की है।

पति संग मिलकर चलाती हैं खर्चा

पति संग मिलकर चलाती हैं खर्चा

'इंडिया टाइम्स' की खबर के मुताबिक, महिला ने बताया कि वो और उसका पति दोनों ही कमाते हैं और मिल बांटकर घर का पूरा खर्च चलाते हैं। महिला घर का सारा काम करती है। वहीं खाने की बात करें, तो ये भी महिला ही करती है। हालांकि, उसका कहना है कि उसे खाना बनाना बेहद पसंद है इसलिए ये काम पूरा वही संभालती है।

खाने को ग्रेड देता है पति

खाने को ग्रेड देता है पति

दोनों की शादी को पूरे 15 साल बीत चुके हैं लेकिन महिला का कहना है कि आज भी घर पर बाहर के खाने की तरह उसके खाने को ग्रेड दिया जाता है। महिला का कहना है कि लाख मना करने के बाद भी पति खाने को ग्रेड देता है। A ग्रेड तब मिलता है जब पति को खाना वाकई पसंद आता है। F ग्रेड पति तब देता है जब वो खाना नहीं खाना चाहता।

पसंद और नापसंद की लिस्ट देता है पति

पसंद और नापसंद की लिस्ट देता है पति

इतना ही नहीं पति की पसंद और नापसंद की भी पूरी लिस्ट बनी हुई है। महिला बताती है कि पति को करी बिल्कुल भी नहीं पसंद। इसके साथ ही उसने पति की पसंद की लिस्ट भी लोगों को बताई। महिला बताती है कि पति खाने की तारीफ कभी नहीं करता। ना ही उस समय की कद्र करता है जो खाना बनाने में जाता है। कई बार मेरे खाने को बी या सिर्फ सी ग्रेड मिलता है।

ऑनलाइन फूड मंगाने पर बोलता है ये बात

ऑनलाइन फूड मंगाने पर बोलता है ये बात

महिला कहती है कि मैंने फैसला कर लिया है कि अब मैं वही बनाऊंगी जो मुझे पसंद है। महिला ने कहा कि एक दिन मैंने चिकन करी बनाई तो उसने टेस्ट करने की बजाय पिज्जा ऑर्डर कर दिया। इतना ही नहीं, वो कहता है कि अगर मुझे तुम्हारा बनाया हुआ खाना पसंद नहीं आया और मैं बाहर से मंगवाता हूं तो तुम्हारे बिल की पेमेंट करनी होगी।

Recommended Video

      Wedding Rituals In South Korea: शादी के दौरान क्यों होती है दूल्हे की पिटाई | वनइंडिया हिंदी *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+