'ताने देते थे लोग...', बिना जिम जाए महिला ने घटा दिया 12 किलो वजन, आखिर ऐसा क्या किया?
कई लोगों को फिटनेस का खुमार ऐसा चढ़ा होता है कि वे कुछ भी खाने से पहले काफी सोच विचार करते हैं। यूं ही नहीं कुछ भी खा लेते। ये सेहत के लिए अच्छा भी है। आजकल के दौर में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार लोग फिटनेस फ्रीक इसलिए नहीं बनते कि उन्हें बीमारियों से बचना है या फिर उनका किसी खास तरह की बॉडी शेप बनाने का सपना रहा हो, बल्कि लोग इसलिए भी फिटनेस के प्रति जागरूक हो जाते हैं कि उन्हें समाज के ताने झेलने पड़ते हैं। ऐसा ही एक महिला के साथ भी हुआ।
इंसान मोटा हो, पतला हो, छोटा हो या फिर लंबा... जिन लोगों को बातें बनानी होती हैं वे बनाते ही हैं। एक महिला को उसके मोटापे के लिए काफी बुली किया जाता है। न सिर्फ आस-पास के लोग बल्कि उसके खुद के दोस्त भी उसका मजाक उड़ाया करते थे। लेकिन महिला ने इस बात से अपने दिमाग में जोर देने की बजाय अपनी जिंदगी हमेशा के लिए बदलने का फैसला लिया।

ये कहानी है अमेरिका की रहने वाली सूजी समरहेस की। जिसने बेहद कम समय में अपना 12 किलो वजन घटा लिया है। अपने एक इंटरव्यू के दौरान सूजी ने बताया उसकी फिटनेस जर्नी ने उसका जिंदगी जीने का नजरिया ही बदलकर रख दिया है। सूजी की गलत खान-पान की आदतों ने उसका 18 किलो वजन बढ़ा लिया था।
सूजी का वजन बढ़ने के कारण लोग उसे काफी कुछ गलत बोला करते थे। सूजी को बुली किया जाता था और इस बात से उसे बेहद बुरा भी लगता था। सूजी इस बात को काफी इग्नोर करती थी और बस वही खाती थी जो उसे पसंद था। लेकिन इस तरह का गलत लाइफस्टाइल अपनाने के बाद उसे हेल्थ से रिलेटेड परेशानियां होने लगीं तो सूजी ने अपना वजन घटाने का फैसला लिया।
इसके बाद सूजी ने अपना वजन घटाने का फैसला लिया वो भी बिना जिम जाए। इसके बाद उन्होंने अपनी डाइट को सुधारने का फैसला लिया। उन्होंने एक फिटनेस ग्रुप को ज्वाइन किया और उन्हें न्यूट्रिशियन की जानकारी मिली, जिसके बाद सूजी ने अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए घर पर ही टेस्टी डिश बनाना शुरू कर दिया।
सूजी अपनी डाइट में चिकन, मटन, आलू, हरी सब्जियां, अंडे, मछली और ओट्स खाती थीं, जिससे उन्हें वेट लॉस में काफी मदद मिली। इसके अलावा सूजी पैदल चला करती थीं और बस साइकलिंग करती थीं।
इतना ही नहीं सूजी ने रात का खाना कभी भी फिर 7 बजे के बाद नहीं खाया। वे 7 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाती थीं।












Click it and Unblock the Notifications