77 साल की महिला ने खुद से रचा ली शादी, बेटी ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन
एक महिला ने खुद से शादी करने का फैसला लिया और कहा कि पूरी जिंदगी दूसरों को समर्पित करने के बाद अब उसने खुद के लिए वक्त निकालने का फैसला लिया है।

Woman marries to herself: हाल ही में एक अजीबोगरीब मामले में एक महिला ने खुद से ही शादी रचा ली। महिला ने शादी समारोह में अपने पड़ोसियों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को बुलाया।
ओहियो के गोशेन में ओबैनन टेरेसे रिटायरमेंट कम्युनिटी में उनके रिटायरमेंट में ये समारोह रखा गया। महिला ने TODAY.com. को बताया कि मैंने कुछ अलग किया। क्यों नहीं। मैं खुद से शादी करने जा रही हूं।
फिडेली नाम की महिला की बेटी को मां की शादी का आइडिया काफी पसंद आया। बेटी ने मां की शादी के लिए सारी तैयारियों से लेकर सजावट तक की। बेटी ने कहा कि चलो ये करते हैं। मैं आपके लिए सब कुछ करने को तैयार हू्ं।
महिला ने फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई थी। अपने हाथ में महिला ने व्हाइट रंग का लिली का फूल भी पकड़ा हुआ था। उसने कहा कि अंदर जो कुछ है, भगवान को भी उसी से प्यार है। इसलिए मैंने भी कुछ ऐसा ही किया है। मैं इसकी सराहना करती हूं और मुझे लगता है कि आप लोग भी कुछ ऐसा ही सोचेंगे।
अब ये सिर्फ मेरे बारे में...
जीवन भर खुद को दूसरों को समर्पित करने फिडेली अब खुद को संजोने और अपने सपनों का पीछा करने पर ध्यान दे रही हैं। मैं अपने जीवन के उस बिंदु पर हूं जहां अब सिर्फ चीजें मेरे बारे में हैं। मेरे सभी बच्चे बहुत अच्छे हैं। बताते चलें कि फिडेली ने साल 1965 में शादी की थी लेकिन ये ऑफिशियल नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications