बाथरूम में निकला दुनिया का सबसे बड़ा सांप, सिंक से बाथटब तक आया तो महिला के उड़े होश

मर्सीसाइड। सांप के बारे में सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं, ऐसी स्थिति में अगर किसी को अचानक ही सांप दिख जाए तो सोचिए उसका क्या हाल होगा। एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जब उसे अपने बाथरूम में करीब 8 फुट लंबा दुनिया सबसे बड़ा सांप दिखाई दिया। इसे देखते ही उस महिला के होश उड़ गए। इस दौरान ये सांप पहले सिंक के पास था फिर अचानक ही ये बाथटब तक जा पहुंचा। इस दौरान सांप लगातार छिपने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, महिला ने सांप को अपने बाथरूम में देखते ही वहां से बाहर निकली और मामले की सूचना पुलिस को दी। फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस सांप को काबू करने की कवायद शुरू की।

महिला के बाथरूम में निकला 8 फुट लंबा सांप

महिला के बाथरूम में निकला 8 फुट लंबा सांप

महिला के बाथरूम में निकले आठ फुट के सांप के बारे में पूरी जानकारी मर्सीसाइड पुलिस ने अपने फेसबुक पेज के जरिए दी है। पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें महिला के बाथरूम में निकले सांप की पूरी जानकारी दी गई थी। पुलिस ने पोस्ट में बताया कि जब उन्हें फोन कर इस घटना की जानकारी दी गई तो वो भी काफी हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस की टीम बीर्केनहेड स्थित महिला के घर पहुंची और उन्हें महिला के बाथरूम में 8 फुट लंबा सांप मिला।

बाथरूम में निकला बोआ कॉन्स्ट्रिक्टर सांप

बाथरूम में निकला बोआ कॉन्स्ट्रिक्टर सांप

पुलिस की टीम ने तुरंत ही महिला के बाथरूम से इस सांप को निकालने की कोशिश शुरू की। काफी जद्दोजहद के बाद उन्होंने इस सांप को काबू किया। इसके बाद पुलिस टीम ने इस पकड़े गए सांप के बारे में सर्च शुरू की। जांच में पता चला कि जो सांप उन्होंने महिला के बाथरूम से पकड़ा है वो दुनिया के सबसे बड़े सांपों में से एक बोआ कॉन्स्ट्रिक्टर सांप है। ऑनलाइन सर्च के बाद अधिकारियों को इस पर यकीन हुआ कि बोआ कॉन्स्ट्रिक्टर सांप है, जो कि ज्यादा जहरीला नहीं होता।

मर्सीसाइड पुलिस ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी जानकारी

मर्सीसाइड पुलिस ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी जानकारी

इससे पहले पुलिस टीम ने सांप को बाथरूम से निकालने के लिए काफी कवायद की। उन्होंने कई संगठनों संपर्क किया लेकिन कोई भी उस सांप को ले जाने के लिए नहीं पहुंचा। आखिरकार पुलिस टीम ने मैट्रिक्स टीम से जुड़े कांस्टेबल क्रिस ईस्टवुड को बुलाया। ईस्टवुड को सांपों के बारे में थोड़ी जानकारी थी और उन्होंने ये पुष्टि की कि पकड़ा गया सांप बोआ कॉन्स्ट्रिक्टर ही था। इसके बाद उन्होंने कड़ी मसक्कत के बाद इस सांप को पकड़ा और उसे बाहर लेकर गए।

महिला के बाथरूम से कैसे निकाला गया सांप, जानिए

वहीं मर्सीसाइड पुलिस ने अपनी फेसबुक पोस्ट में बताया कि इस सांप के बारे में जांच के दौरान उन्होंने महिला और उसके पड़ोसी से भी पूछताछ की। लेकिन उन्होंने बताया कि ये सांप उनके बाथरूम तक कैसे आया इसके बारे में उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है। पुलिस ने अपनी पोस्ट में जानकारी दी कि पूरी घटना 30 दिसंबर 2019 की है लेकिन उन्होंने सांप की तस्वीर को सोमवार को अपने फेसबुक पर शेयर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+