हाथ में ग्लूकोज की बोतल, नसों में ड्रिप... फिर भी ऑफिस पहुंचती है लड़की, वजह जान हर कोई भावुक
Woman Goes To Office With IV Drip: संघाई में मेट्रो स्टेशन पर एक हैरान करने वाला दृश्य सामने आया है जहां एक लड़की को हाथ में ग्लूकोज की बोतल और नसों में ड्रिप लगाए एस्केलेटर से दफ्तर की तरफ जा रही थी।

आज के महंगाई के समय में हर लोगों को पैसे की आवश्यकता होती है। इसलिए मध्यम वर्ग के लोग अक्सर छोटी मोटी नौकरी या व्यवसाय करके काम चलाते हैं। अपनी नौकरी या व्यवसाय को बचाने के लिए लोग हर परिस्थिति में दफ्तर जाते हैं ताकि उनके परिवार को कोई समस्या न आए। लेकिन अगर आपकी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो जाए तो क्या आप दफ्तर जा पाएंगे। उसमें भी अगर आपको ग्लूकोज चढ़ रहा हो साथ ही हाथ के नसों में ड्रिप लगा हो। जी हां एक लड़की का मामला सामने आया है जो कि इतनी मजबूर है कि हाथ में ग्लूकोज का बोतल और नसों मे ड्रिप के साथ दफ्तर पहुंचती है।
जानें क्या है मामला?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना शंघाई की है जहां एक लड़की हाथ में ग्लूकोज की बोतल लिए और हाथ में ड्रिप लगाए दफ्तर पहुंचती है। जिसे देखकर हर कोई हैरान नजर आता है। न्यूज पोर्टल द पेपर की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने के अंत में रात करीब 10 बजे जब महिला मेट्रो स्टेशन में एस्केलेटर पर थी, तब एक राहगीर ने उसका वीडियो बना लिया था। उस शख्स ने कहा कि पहले जब मैंने देखा तो हैरान हो गया। मुझे लगा कि उसके हाथ में ड्रिंक्स की बोतल है। लेकिन फिर मैंने जब गौर से देखा तो उस लड़की के हाथ में ग्लूकोज की बोतल पाया और हाथ की नस में ड्रिप लगा हुआ था।
क्यों इस स्थिति में पहुंची दफ्तर
विशेष रूप से, वीडियो में दिख रही महिला का शंघाई में एक डांस स्टूडियो है, जो उसके घर से 20 किमी दूर है। उसने खुलासा किया कि वह दिन के समय अस्पताल जाने का जोखिम नहीं उठा सकती थी क्योंकि उसने अपना व्यवसाय अभी शुरू ही किया था और अभी तक किसी कर्मचारी को काम पर नहीं रखा था। मैं हर दिन रात 10 बजे के बाद अस्पताल जाती हूं ग्लूकोज चढ़ाने के लिए और सुबह इसी हाल में दफ्तर आती हूं। मुझे अपना स्टूडियो जल्दी खोलने की जरूरत होती है क्योंकि मेरी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई है।
महिला ने लोगों को दी चेतावनी
हालांकि, उसने स्वीकार किया कि उसका व्यवहार 'बेतुका' लग रहा था, और लोगों को इसका प्रयास न करने की चेतावनी दी। महिला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया मुझे देखकर आपलोग इस तरह करने का रिस्क न लें। क्योंकि इसमें तीव्र एलर्जी और ट्यूबों के टूटने का डर रहता है। प्रतिकूल प्रतिक्रियाएं भी हो सकती हैं, जो आपके जीवन को जोखिम में डाल सकती हैं। अस्पताल के बाहर ग्लूकोज हाथ में लेकर जाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। मुझे खेद है कि मेरे व्यवहार ने जनता को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।












Click it and Unblock the Notifications