महिला का ये शौक कर देगा हैरान! 10 बच्चों के बाद भी नहीं छूटी आदत, अब दिया चौंकाने वाला बयान
Woman giving birth to babies: मां-बाप बनना किसी भी कपल के लिए सबसे खास अहसास होता है। ये सबसे मुश्किल काम है मगर साथ ही ये दुनिया का सबसे सुखद काम भी है। कई जोड़े हैं जो मां-बाप बनकर अपना परिवार शुरू करना चाहते हैं। ज्यादातर लोग एक या फिर दो बच्चे पैदा करने का सपना देखते हैं। मगर आज हम जिस महिला की बात बता रहे हैं, उसे बच्चे पैदा करने का शौक सा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो महिला पिछले 10 सालों से हर साल बच्चे पैदा कर रही है। महिला अब 10 बच्चों को पैदा करने के बाद अपने अगले बच्चे की तैयारी में लग गई है। उसका कहना है कि पति भी इस काम में उसे काफी सपोर्ट करते हैं। महिला ने बच्चे पैदा करने के इस शौक को लेकर अब हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

40 साल की करिसा कॉलिन्स अपनी शादी के बाद लगभग हर साल बच्चे को जन्म देती हैं। अब इसी के चलते सोशल मीडिया पर एक मशहूर नाम बन गई हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि वो साल 2009 से ऐसा कर रही हैं और अब उनके 10 बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि वे हर साल एक बच्चे को जन्म दे सकती हैं और अब एक और बच्चे को जन्म देने की प्लानिंग कर रही हैं।
कथित तौर पर करिसा तीन लड़कों और सात लड़कियों की मां है। ये अमेरिकी महिला टिकटॉक पर अपने जीवन के बारे में वीडियो शेयर करती रहती है, जहां उसके 30 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ताबिक, करिसा के बच्चों के नाम अनीसा (14), आंद्रे (13) एनिस्टन (11) एंजेली (10) एंडरसन (9), एंजेल (7) एनसिर (6) एंकर (4) एंथिम (3) हैं। इनमें बेबी आर्मर सबसे छोटा है।
एक इंटरव्यू में करिसा ने अपने पति से मिले सपोर्ट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उनके पति बहुत काम करते हैं और इतनी मेहनत करने के बावजूद भी वे बच्चों के लिए काफी समय निकाल पाते हैं। उसने कहा कि वह न केवल उनके साथ सोफे पर बैठता है और टीवी देखता है, बल्कि वह वीकेंड में उनके साथ खेलता भी है।












Click it and Unblock the Notifications