पति को वश में करने के लिए महिला ने लिया काला जादू का सहारा, बाबा को दी पति की मोटी कमाई
महिला ने अपने पति को वश में करने के लिए बाबा का सहारा लिया। बाबा ने काले जादू के बहाने महिला से मोटी रकम लूट ली।
अंधविश्वास एक ऐसी चीज है, जो अपने प्रभाव में न सिर्फ छोटे तबके, बल्कि अच्छे-खासे पढ़े लिखे लोगों को भी ले लेता है। जब इंसान का दिमाग अंधविश्वास की ओर जाने लगता है तो वो चाह कर भी खुद को रोक नहीं पाता। इसका एक कारण यहां चीजों के आसानी से होने पर भरोसा कर बैठना है। इसके अलावा ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है, जो लोगों को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से लुभाते हैं। हालिया मामला मुंबई का है, जहां एक बिजनेसमैन की पत्नी ने अपने पति को वश में करने के लिए काला जादू करवाने की सोची। हैरानी की बात तो ये है कि महिला ने इसके लिए काला जादू करने वाले एक बाबा को ढूंढकर उसे 24 लाख रुपये का सोना और 35 लाख की नगदी भी दे दी। जब पति को इस बता का पता चला, तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

पूर्व प्रेमी ने दिया बाबा का पता
महिला ने ये कांड अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर किया। उसके पति को जब इस पूरे मसले के बारे में पता चला तो उसने अपनी पत्नी और पूर्व प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पवई पुलिस ने कहा कि उन्होंने बादल शर्मा और परेश गाडा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।

दिवाली बोनस के लिए रखा था पैसा
बताते चलें कि जो पैसा बिजनेसमैन की पत्नी ने उस एस्ट्रोलॉजर को दिया, वो पैसा शख्स ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने के लिए रखा हुआ था। बिजनेसमैन की 38 वर्षीय पत्नी को इस बाबा के बारे में इंस्टाग्राम के एक विज्ञापन से पता चला था।

'काले जादू के बाद वश में आएगा पति'
महिला ने दावा किया कि ये एस्ट्रोलॉजर ने महिला को भरोसा दिलाया कि काला जादू करने के बाद उसका पति उसके वश में आ जाएगा। महिला ने कहा कि उसका पति सिर्फ अपने परिवार की ही सुनता है और अकसर उससे लड़ता झगड़ता है।

ऐसे खुली महिला की पोल
बिजनेसमैन को इस फ्रॉड के बारे में उस वक्त पता लगा जब उसे अलमारी में रखे हुए 35 लाख रुपये नहीं मिले। बिजनेसमैन ने कहा कि उसने अपने कर्मचारियों की सैलरी के लिए वो पैसे अलमारी में रखे हुए थे। पहले तो मेरी पत्नी ने मुझे कुछ भी नहीं बताया।

महिला ने खोला सारा राज
बिजनेसमैन ने कहा कि इसके बाद जब मैंने और मेरे भाई ने मेरी पत्नी को कॉन्फिडेंस में लिया तो उसने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात एक एस्ट्रोलॉजर से हुई। ये मुलाकात उसके पूर्व प्रेमी ने करवाई। वो एस्ट्रोलॉजर घर आया और काले जादू का भरोसा दिलाकर घर का सारा पैसा ले गया।

13 साल पहले था महिला का अफेयर
बताते चलें कि बिजनेसमैन की पत्नी का 13 साल पहले किसी शख्स के साथ अफेयर था। जब उसे अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला, तो उनके बीच काफी लड़ाइयां हुईं, लेकिन किसी तरह मामला सुलझ गया। लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच रेगुलर फाइट होती रहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications