ये क्या! हील्स और साड़ी पहनकर पागलों की तरह नाचने लगी महिला, कई बार गिरी और फिर...

Viral video: वायरल वीडियो एक महिला का है, जो साड़ी और हील्स पहने जबरदस्त डांस कर रही है। महिला को ऐसे डांस करता देख लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

woman doing breakdance

Woman breakdance in saree: हिप हॉप, जैज, बैलेट साल्सा जैसे कई डांस फॉर्म के बारे में आपने सुना होगा। डांस करने वाले लोगों की एक अलग ही पोशाक भी होती है। लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो छाया हुआ है, उसमें कुछ अलग ही नजर आ रहा है।

महिला का ब्रेकडांस
वीडियो एक महिला का है, जो साड़ी पहनकर ब्रेकडांस कर रही है। जी हां! जहां आमतौर पर लोगों के लिए साड़ी पहनकर चलना भी मुश्किल हो जाता है, वहीं हील्स और साड़ी पहनी ये महिला जबरदस्त तरीके से ब्रेकडांस करती दिख रही है। (वीडियो-नीचे)

वायरल हुआ वीडियो
वीडियो को nepalhiphopfoundation01 नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में महिला को बढ़िया ब्रेकडांस करते देखा जा सकता है। महिला ने साड़ी और हील्स पहनी हुई है। लोग उसका डांस देखकर काफी खुश हो रहे हैं और साइड में खड़े होकर महिला को चीयर करते भी नजर आ रहे हैं।

बीच-बीच में फिसली महिला
वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि महिला एक बार को हील्स पहने गिरने वाली थी लेकिन महिला ने बढ़िया तरीके से खुद को संभाल लिया। महिला बीच-बीच में कई बार फिसलते-फिसलते बचती है। लेकिन बावजूद इसके वो डांस रोकती नहीं। वीडियो को 10 मिलियन बार देखा जा चुका है। कई लोगों को महिला का डांस अजीब लग रहा है तो कई लोग महिला के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो...

:साड़ी भगवान ने ही लगाई होगी"
वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये साड़ी भगवान ने ही लगाई होगी। एक दूसरे ने कहा कि वाह ये सुपर कॉन्फिडेंट और ग्रेट डांसर है। मैं तो साड़ी में सही तरीके से चल भी नहीं पाती। एक ने कहा कि जब वो फिसली तो कैसे खुद को संभाला। ये काफी शानदार था। वीडियो वाकई में काफी शानदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+