Pizza: महिला ने सक्रिय ज्वालामुखी पर बनाया पिज्जा, खाते हुए Video किया शेयर, चौंके लोग
Pizza Cooked on Volcano: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जो लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। इस बीच ट्रैवलर एलेक्जेंड्रा ब्लोडेट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एलेक्जेंड्रा ने ज्वालामुखी (Volcano) के अंदर पिज्जा बनाकर खाया है। पिज्जा को एक्टिव ज्वालामुखा पर पकाया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा कि ज्वालामुखी के अंदर तैयार किए गए पिज्जा को चखते हुए वीडियो शेयर किया है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा कि ज्वालामुखी पर पकाया गया पिज्जा खाने के लिए ग्वाटेमाला की यात्रा। उन्होंने आगे बताया कि यह सक्रिय ज्वालामुखी है। इसके अंदर हमने पिज्जा को पकाया है। उन्होंने कहा कि आखिरी विस्फोट 2021 में हुआ था। वहां तेज हवाएं और ठंड होती है।
वीडियो की शुरुआत एक व्यक्ति द्वारा कच्चे पिज्जा को जमीन में डालने और उसे ढकने से होती है। कुछ ही पलों में वह उसे निकालती है और एलेक्जेंड्रा को परोस देती है। वीडियो में आगे वह पिज्जा खाते हुए देखी जा सकती हैं।अपलोड होने के बाद से वीडियो वायरल हो गया है और कई बार देखा गया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने टिप्पणी की कि पिज्जा वास्तव में बहुत अच्छा है।
यह भी पढ़ें- अजब-गजब! सुहागरात से पहले दूल्हा-दुल्हन इस श्मशान घाट में करते हैं पूजा, जानें क्यों है ऐसी परंपरा?












Click it and Unblock the Notifications