Video: महिला ने नंगे हाथों से पकड़ी विशाल नागिन, दिल की धड़कनें बढ़ा देगा वीडियो

एक वीडियो जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में एक महिला एक विशाल सांप को अपने दोनों हाथों में पकड़े हुए दिखाई दे रही है।

नई दिल्ली, 28 जुलाई। सांप पृथ्वी पर पायी जाने वाली सबसे खतरनाक प्रजातियों में शामिल है। सांप को देखते ही अच्छे अच्छों की हवा टाइट हो जाती है। कोई भी उनके नजदीक जाना नहीं चाहता, लेकिन हम में से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सांप से बिल्कुल भी खौफ नहीं खाते। इसका जीता जागता उदाहरण हैं ये वीडियो जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में एक महिला एक विशाल सांप को अपने दोनों हाथों में पकड़े हुए दिखाई दे रही है। वीडियो को देखकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो सकते हैं। इस वीडियो को रविवार को फेसबुक पर शेयर किया गया है और अब यह खूब वायरल हो रही है।

नंगे हाथों से पकड़ा महिला ने सांप

नंगे हाथों से पकड़ा महिला ने सांप

4 मिनट की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल नागिन एक टूटी फूटी इमारत के एक कमरे में मौजूद है और उससे कुछ की कदम की दूरी पर एक महिला उसे पकड़ने की कोशिश करती है। इस दौरान उसके चेहरे पर बिल्कुल भी डर नहीं है। शुरुआत में महिला उस नागिन को छड़ी से पकड़ने की कोशिश करती है लेकिन बाद में वह डंडी फेंक देती है। उसे पकड़ने के लिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है। अंतत: वह अपने अद्भुत कौशल के दम पर अपने नंगे हाथों से उसे पकड़ लेती है। हाथ में सांप को लेकर वह बिल्डिंग से बाहर चली जाती है और उसे सड़क पर छोड़ देती है।

इमारत में दोबारा घुसने की कोशिश करता है सांप

इमारत में दोबारा घुसने की कोशिश करता है सांप

हठी सांप एक बार फिर से उसी इमारत में घुसने की कोशिश करता है, तो महिला एक बार फिर उसे पकड़ने की कोशिश करती है। इस बार सांप उसपर तेजी से हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन चालाक महिला उसे चकमा दे देती है और एक बार फिस उसे पकड़ने में सफल हो जाती है। इस बार वह उसे एक बोरी में डाल देती है।

महिला की सांप पकड़ने की तकनीक देख हर कोई हैरान

महिला की सांप पकड़ने की तकनीक देख हर कोई हैरान

इस घटना को देख रहे एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया है। जैसे ही इस घटना का वीडियो शेयर किया गया, यह तुरंत वायरल हो गया। वीडियो को अब तक 1.8 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि इसपर 1.3 लाख लाइक्स भी मिल चुके हैं। इसके अलावा वीडियो पर हजारों कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स सांप को पकड़ने की महिला की कुशलता देखकर अचंभित हैं। कुछ ने उसे अत्यंत बहादुर महिला बताया है। हालांकि कुछ ने कहा कि सांप को पकड़ने का यह तरीका खतरनाक हो सकता है। आप भी देखें यह वीडियो।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=338717284581228&id=100053288771635

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+