आखिर ये कैसे हुआ? मर चुकी महिला अंतिम संस्कार के वक्त हुई जिंदा, बॉडी बैग में लेती नजर आई सांस
बुजुर्ग महिला को नर्स ने मृत घोषित कर दिया गया था, बाद में अंतिम संस्कार के लिए फ्यूनरल होम में उस जीवित पाया गया। महिला को बॉडी बैग के अंदर सांस लेने हुए पाया गया था।

वैसे तो जिंदगी और मौत भगवान के हाथ में हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसे हैरान करने वाले मामले भी सामने आते हैं, जब किसी मृत घोषित इंसान के जिंदा होने की खबर मिलती है। हाल ही में अमेरिका में भी ऐसा ही चौंका देने वाली घटना हुई है, जहां मर चुकी महिला फ्यूनरल होम के बॉडी बैग में जिंदा मिली है। मृत घोषित महिला को अंतिम संस्कार से पहले बॉडी बैग में जिंदा मिली और वो सांस ले रही थीं।

फ्यूनरल होम में महिला हुई जिंदा!
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के आयोवा में एक अल्जाइमर स्पेशल केयर सेंटर पर 10,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, महिला को उनके कर्मचारियों ने गलती से मृत घोषित कर दिया गया था, बाद में अंतिम संस्कार के लिए फ्यूनरल होम में उस जीवित पाया गया। पिछले महीने महिला को बॉडी बैग के अंदर सांस लेने हुए पाया गया था।

3 जनवरी को नर्स ने मृत किया घोषित
आयोवा डिपार्टमेंट ऑफ इंस्पेक्शन एंड अपील्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 66 वर्षीय महिला, जिसकी पहचान छिपाई गई है उसे डिमेंशिया की वजह से दिसंबर 2021 में अर्बनडेल, आयोवा में ग्लेन ओक्स अल्जाइमर स्पेशल केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद 28 दिसंबर, 2022 को डिमेंशिया और अवसाद के चलते उसकी कंडीशन बिगड़ती गई। 3 जनवरी को 12 घंटे की शिफ्ट के बाद एक स्टाफ मेंबर ने महिला की स्थिति का चेक किया और बताया कि "उसकी नब्ज महसूस नहीं हो रही थी, और उस समय वो सांस नहीं ले रही थी।"

अंतिम संस्कार से पहले सांसें चलती दिखी
तभी एक नर्स उसकी जांच करने आई। रिपोर्ट में कहा गया है, "सुबह 6:00 बजे रेजिडेंट का मुंह खुला था, उसकी आंखें स्थिर थीं, और कोई सांस की आवाज नहीं थी।" सीएनएन के अनुसार, पेट में कोई हलचल नहीं होने के बाद, नर्स ने निर्धारित किया कि मरीज का निधन हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है, सुबह लगभग 8:26 बजे, अंतिम संस्कार गृह के कर्मचारियों ने बैग की जिप खोली और मृतक घोषित महिला का छाती हिलती हुई देखी और वह हवा के लिए हांफने लगी।

इमरजेंसी रूम में किया शिफ्ट, लेकिन फिर हुई मौत
जिसके बाद महिला को जिंदा पाकर कर्मचारियों मे 911 और केयर सेंटर पर को फोन किया। पीड़िता को थोड़ी देर के लिए इमरजेंसी रूम में ले जाया गया, जहां वह सांस ले रही थी, हालांकि इसके दो दिन बाद यानी 5 जनवरी को बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
-
US-Israel-Iran War: ईरान के खिलाफ अब रुकेगा महायुद्ध? ट्रंप ने सैन्य अभियान समेटने के दिए संकेत -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
US Israel Iran War: 'ट्रंप ने संसद से 200 मिलियन डॉलर की डिमांड', क्या खत्म होने वाली है जंग? -
Middle East Conflict: सऊदी और UAE की ईरान को सबक सिखाने की तैयारी, अमेरिका को दिया बड़ा आफर! -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
Iran America War: ईरान के इन कमांडरों की खबर देने वाले को मिलेगा 92 करोड़ रुपये, अमेरिका का ऐलान -
Who Is Saeed Jalili: Ali Larijani के बाद सईद जलीली होंगे ईरान आर्मी के चीफ? क्यों कहते हैं 'जिंदा शहीद’? -
USS Gerald Fire Incident: अमेरिकी नौसैनिकों ने फूंक डाला वॉरशिप? जंग से बचने की तरकीब या हादसा?- Video -
Donald Trump Iran war: 2,200 अमेरिकी सैनिक ईरान के लिए रवान, सैटेलाइट ने खोल दी ट्रंप की गुप्त पोल -
Iran Vs America War: 'अमेरिका के बिना NATO कागजी शेर', यूरोपीए देशों पर भड़के ट्रंप, कहा - याद रखेंगे -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड












Click it and Unblock the Notifications