'तुम मेरी आखिरी उम्मीद हो, प्लीज मेरी हेल्प करो', घर में मकड़ी से परेशान महिला ने किया पुलिस को कॉल, फिर...
वेस्ट यॉर्कशायर, 06 जुलाई: घर में छिपकली, कॉकरोच और छोटे-मोटे कीड़े मकोड़े होना आम बात है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो इन चीजों से इतना डरते हैं कि उनकी चीखें तक निकल जाती है। छिपकली या मकड़ी को देखकर ज्यादातर महिलाएं चीखने लगती हैं, यहां तक की वो जगह छोड़कर भागने तक को तैयार रहती हैं। इस बीच इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर शहर से एक बहुत ही अजीब घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने घर में मकड़ी से छुटकारा पाने के लिए पुलिस को फोन कर दिया और हेल्प मांगी।

'तुम मेरी आखिरी उम्मीद हो'
वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने ट्विटर पर इस अजीबगरीब घटना से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप पोस्ट किया है। जिसमें पुलिस को फोन करने वाली महिला करने को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "हाय, तुम शायद मुझ पर पागल हो जाओगे, लेकिन मैंने सचमुच सभी को फोन करने की कोशिश की है और तुम मेरी आखिरी उम्मीद हो। मुझे इस मकड़ी को मेरे घर से बाहर निकालने के लिए किसी की जरूरत है।"

पुलिस ने ऑडियो क्लिप किया पोस्ट
महिला की इस मदद का जवाब देते हुए कॉल ऑपरेटर ने कहा, "दुर्भाग्य से पुलिस आपके घर से मकड़ी को बाहर निकालने में सक्षम नहीं होगी।" पुलिस ने ऑडियो क्लिप के साथ पोस्ट में लिखा कि अगर आपके घर में मकड़ी है तो प्लीज 999 पर रिंग ना करें। यह एक नामुनासिब कॉल का सिर्फ एक उदाहरण है, जो हमारी 999 इमरजेंसी लाइन पर आया है। औसत पर हम अपनी 999 लाइन पर रोजाना 120 कॉल प्राप्त करते हैं, जो लाइफ या फिर डेथ की इमरजेंसी नहीं हैं।

ऑडियो सुनकर भड़के यूजर
वहीं इस इस ऑडियो के पोस्ट करने के बाद यूजर भी काफी हैरान है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि पुलिस का वक्त बर्बाद करने के लिए उन्हें बिल भेजा जाना चाहिए। एक और यूजर ने कमेंट किया, "जवाब देना चाहिए था और उसका पता लेना चाहिए था, फिर उस पर जुर्माना लगे।"

पहले भी हो चुकी ऐसी घटना
आपको बता दें कि यह पहली घटना नहीं है, जब इस तरह की मदद के लिए पुलिस को परेशान किया गया हो। इससे पहले स्कॉटलैंड के लिविंगस्टन में एक अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने अपने कमरे में मकड़ी को देखने के बाद इतना शोर मचाया कि पड़ोसी को पुलिस तक बुलानी पड़ी। मकड़ी से बचने के लिए महिला 40 मिनट तक बेड के नीचे छिपी रही। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया, जब पूरा माजरा सामने आया तो पुलिस पर हैरान रह गई।












Click it and Unblock the Notifications